Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी

Weather Alert Today October 6: 6 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। IMD ने तेज हवाओं, बिजली और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन को लेकर चेताया है।
weather update today.
आज का मौसम AI जेनरेटेड इमेज
Published on: 
Updated on: 

Aaj Ka Mausam 6 October 2026: भारत में मानसून अब आखिरी चरण में है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 अक्टूबर को दिल्ली यूपी बिहार झारखंड समेत देश के 24 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तेज आंधी की वजह से पूर्वी और उत्तरी भारत के कुछ जिलों में नुकसान की आशंका भी जताई गई है।

इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भी मौसम खराब रहने की आशंका है। कई इलाकों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। वहीं पूर्वी भारत में बिजली गिरने और वज्रपात की घटनाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। समुद्र तटीय क्षेत्रों में रहने वाले मछुआरों को भी खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है।

24 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार 6 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश दिल्ली बिहार राजस्थान हरियाणा पंजाब हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड जम्मू कश्मीर झारखंड ओडिशा पश्चिम बंगाल छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश महाराष्ट्र गुजरात तेलंगाना आंध्र प्रदेश असम त्रिपुरा मेघालय केरल सिक्किम और नागालैंड में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इन राज्यों के कुछ हिस्सों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने किसानों के लिए भी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

weather update today.
संभाजीनगर में हर घर पहुंचेगा नल, फिर सड़क खोदने की नौबत न आए; CM फडणवीस ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दिल्ली में 6 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में 6 अक्टूबर को बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 6 अक्टूबर को भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। मेरठ गौतमबुद्ध नगर अलीगढ़ गाजियाबाद मुरादाबाद आगरा मथुरा कानपुर पीलीभीत बहराइच बलरामपुर अंबेडकर नगर वाराणसी चंदौली सोनभद्र मिर्जापुर शाहजहांपुर रामपुर उन्नाव प्रयागराज गोरखपुर देवरिया आजमगढ़ और मैनपुरी में मौसम खराब रहने की संभावना है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 

बिहार में बारिश और आंधी की चेतावनी

बिहार के कई जिलों में भी 6 अक्टूबर को भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। गया पटना सिवान रोहतास औरंगाबाद बक्सर सारण भोजपुर मुजफ्फरपुर वैशाली समस्तीपुर दरभंगा मधुबनी पूर्णिया किशनगंज कटिहार अररिया भागलपुर और लखीसराय में मौसम खराब रह सकता है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

उत्तराखंड के देहरादून हरिद्वार ऋषिकेश चमोली रुद्रप्रयाग अल्मोड़ा बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा कुल्लू मंडी सोलन बिलासपुर किन्नौर और चंबा में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। यहां 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है।

weather update today.
Maharashtra Water Cut: महाराष्ट्र में 16 अक्टूबर से 10% पानी कटौती, सूखे के संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल के हावड़ा दार्जिलिंग नादिया कोलकाता अलीपुरद्वार दुर्गापुर हुगली झारग्राम पुरुलिया बांकुड़ा और बीरभूम में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट, मध्य प्रदेश समेत दक्षिणी राज्यों के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी चल सकती है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com