वेस्टइंडीज बैटर (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

NZ vs WI: दूसरे दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड के 575 के जवाब में वेस्टइंडीज की दमदार शुरुआत

New Zealand vs West Indies: बे ओवल टेस्ट में दूसरे दिन वेस्टइंडीज ने बिना विकेट गंवाए 110 रन बनाए। इससे पहले डेवोन कॉनवे के दोहरे शतक से न्यूजीलैंड ने 575 रन पर पारी घोषित की।

उज्जवल सिन्हा

New Zealand vs West Indies, 3rd Test: न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के बे ओवल में खेला जा रहा है। इस टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 110 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज की गेंदबाजी बेहद साधारण रही थी लेकिन इसकी क्षतिपूर्ति वेस्टइंडीज ने अपनी बल्लेबाजी से करने की कोशिश की है और दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक बिना विकेट गंवाए 110 रन बना लिए हैं।

जॉन कैंपबेल 60 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 45 और ब्रैंडन किंग 78 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्टइंडीज न्यूजीलैंड से पहली पारी के आधार पर अभी भी 465 रन पीछे है। वेस्टइंडीज ने अगर इसी तरह तीसरे दिन भी बल्लेबाजी की, तो टेस्ट रोमांचक हो सकता है।

डेवोन कॉनवे का दोहरा शतक

इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 575 रन बनाकर घोषित की। न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत 1 विकेट पर 334 रन से शुरू की थी। कॉनवे ने 178 और जैकब डफी ने 9 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई। डेवोन कॉनवे ने अपने करियर का दूसरा दोहरा शतक लगाया। कॉन्वे 367 गेंद पर 31 चौकों की मदद से 227 रन की पारी खेलकर आउट हुए। ये उनके टेस्ट करियर का छठा शतक था।

केन विलियमसन 31 और ग्लेन फिलिप्स 29 रन बनाकर आउट हुए। रचिन रवींद्र 72 और एजाज पटेल 30 रन बनाकर नाबाद रहे। माना जा रहा था कि न्यूजीलैंड रचिन को शतक का मौका देगी, लेकिन कप्तान लैथम ने 8 विकेट पर 575 रन पर पारी घोषित कर दी। पहले दिन लैथम ने 137 रन की पारी खेलकर आउट हुए थे। लैथम ने 246 गेंद पर 1 छक्के और 15 चौकों की मदद से 137 रन बनाए थे। टेस्ट करियर का ये उनका 15वां शतक था।

वेस्टइंडीज के लिए केमार रोच और रोस्टन चेज ने 1-1 विकेट लिए, जबकि जायडन सिल्स, एंडरसन फिलिप, और जस्टिन ग्रिव्स ने 2-2 विकेट लिए। 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे चल रही है। सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था, जबकि दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड विजयी रही थी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला