विशाखापट्टनम में न्यूजीलैंड ने जीता मुकाबला (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs NZ: विशाखापट्टनम में रुका टीम इंडिया का विजयरथ, न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मुकाबला

New Zealand beat India by 50 Runs: विशाखापट्टनम में न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से बड़े अंतर से हराया है। इस मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से साइफर्ट ने विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs NZ 4th T20I: विशाखापट्टनम में टीम इंडिया का विजयरथ रुक गया है। कीवी टीम ने 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज के चौथे मैच में टीम इंडिया को 50 रन से शिकस्त दी। इससे पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। न्यूजीलैंड ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारत के सामने 215 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारत 18.3 ओवर में 165 रन सिमट गई। इस हिसाब से ये कीवी टीम के लिए सीरीज की पहली जीत साबित हुई।

टिम साइफर्ट की विस्फोटक पारी

न्यूजीलैंड की पारी के हीरो टिम साइफर्ट रहे। उन्होंने 36 गेंदों में 62 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान सीफर्ट ने सात चौके और तीन छक्के जमाए। पावरप्ले में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। न्यूजीलैंड को सीफर्ट और डेवोन कॉनवे की ओपनिंग जोड़ी ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी हुई। कॉनवे ने 23 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे। वह नौवें ओवर में आउट हुए।

शानदार शुरुआत के बावजूद न्यूजीलैंड की पारी बीच के ओवरों में लड़खड़ा गई। टीम ने 63 रन के भीतर अपने पांच विकेट गंवा दिए। रचिन रविंद्र सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मार्क चैपमैन 9 रन ही जोड़ सके। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 24 और जकारी फाउल्केस ने 13 रनों का योगदान दिया। कप्तान मिचेल सेंटनर 11 रन बनाकर रनआउट हो गए।

डेरिल मिचेल ने किया शानदार अंत

न्यूजीलैंड की पारी को 200 रन के पार पहुंचाने का काम डेरिल मिचेल ने किया। उन्होंने अंत तक क्रीज पर टिके रहते हुए 28 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए। उनकी पारी में दो चौके और तीन छक्के शामिल रहे। मैट हैनरी 6 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट झटके। वहीं जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली। हालांकि भारतीय गेंदबाज शुरुआती और डेथ ओवरों में रन रोकने में पूरी तरह सफल नहीं हो सके।

भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज रहे प्लॉप

इस में भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भारतीय इनिंग की पहली ही गेंद पर आउट हुए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव, फिर संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या एक के बाद एक बल्लेबाज पवेलियन चलते गए। वहीं, रिंकू सिंह से उम्मीदें थी, लेकिन वो अपने स्कोर को बड़ा करने में नाकामयाब रहे।

शिवम दुबे का विस्फोटक अर्धशतक

अंत में हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 23 गेंदों में 282 के स्ट्राइक रेट के साथ 65 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी में 3 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। लेकिन वो भी टीम को जीत न दिला सके। इसके अलाव रिंकू सिंह ने 39, संजू ने 24 व रवि बिश्नोई ने 10 रन बनाए।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी