न्यूजीलैंड (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, जिम्बाब्वे को हराकर टेस्ट क्रिकेट में हासिल की तीसरी सबसे बड़ी जीत

New Zealand Create History: न्यूजीलैंड ने बुलावायो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में जिम्बाब्वे को पारी और 359 रनों से हराकर टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली है।

उज्जवल सिन्हा

New Zealand Create History: न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को पारी और 359 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल कर ली है। यह न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी जीत है। वहीं इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी इंग्लैंड के नाम है। इंग्लैंड ने 1938 में द ओवल में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 579 रनों से हराया था। यह ऐतिहासिक जीत अभी तक टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत है। वहीं इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 2002 में साउथ अफ्रीका को पारी और 360 रनों से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने 2002 में जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बड़ी जीत हासिल की थी। वहीं अब न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को 2025 में पारी और 359 रनों से हराया है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत

जीत का अंतर विजेता विपक्षी टीम स्थल (मैदान) वर्ष
पारी और 579 रन से इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया द ओवल 1938
पारी और 360 रन से ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका जोहान्सबर्ग 2002
पारी और 359 रन से न्यूज़ीलैंड ज़िम्बाब्वे बुलावायो 2025
पारी और 336 रन से वेस्टइंडीज भारत कोलकाता 1958/59

न्यूजीलैंड को टेस्ट क्रिकेट में मिली सबसे बड़ी जीत

न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत जिम्बाब्वे के खिलाफ हासिल की है। जिम्बाब्वे के खिलाफ न्यूजीलैंड ने पारी और 359 रनों से जीत दर्ज की है। वहीं इससे पहले न्यूजीलैंड टीम की सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी जिम्बाब्वे के खिलाफ ही था। 2012 में न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे को पारी और 301 रनों से हराया था।

जीत का अंतर विपक्षी टीम मैदान वर्ष
पारी और 359 रन से ज़िम्बाब्वे बुलावायो 2025
पारी और 301 रन से ज़िम्बाब्वे नेपियर 2012
पारी और 294 रन से ज़िम्बाब्वे हरारे 2005
पारी और 276 रन से दक्षिण अफ्रीका क्राइस्टचर्च 2022
पारी और 185 रन से पाकिस्तान हैमिल्टन 2001

ऐसा रहा मुकाबले का हाल

ज़िम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया, लेकिन पूरी टीम सिर्फ 125 रन पर सिमट गई। ब्रेंडन टेलर (44) और त्सिगा (33) को छोड़ कोई टिक नहीं सका। न्यूज़ीलैंड के लिए डेब्यू कर रहे जकारी फॉल्क्स ने 4 और मैट हेनरी ने 5 विकेट लेकर जबरदस्त गेंदबाज़ी की।जवाब में न्यूज़ीलैंड ने बल्लेबाज़ी में भी दम दिखाया। डेवोन कॉनवे ने शतक जड़ा, जबकि हेनरी निकोल्स और रचिन रवींद्र ने 150 से ज़्यादा रन बनाकर टीम को 476 रनों की बढ़त दिला दी।

तीसरे दिन ज़िम्बाब्वे की दूसरी पारी भी जल्दी सिमट गई। फॉल्क्स ने एक बार फिर 5 विकेट लेकर मैच में कुल 9 विकेट पूरे किए। इस जीत से न्यूज़ीलैंड ने दिखा दिया कि वह हर विभाग में ज़िम्बाब्वे से कहीं आगे है, जबकि मेज़बान टीम के पास अब सिर्फ सीखने के लिए सबक बचे हैं।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान