21 साल में पहली बार बिना रोहित और कोहली के होगा एशिया कप, जानें कब किसने जीता है खिताब

No Virat and Rohit in Asia Cup: 21 साल बाद ऐसा पहली बार हो रहा है कि बिना रोहित शर्मा और विराट कोहली के एशिया कप का आयोजन होगा। 2004 के बाद अब 2025 में दोनों खिलाड़ी नहीं दिखेंगे।
21 साल में पहली बार बिना रोहित और कोहली के होगा एशिया कप, जानें कब किसने जीता है खिताब
विराट कोहली और रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

No Virat and Rohit in Asia Cup: एशिया कप का आगाज 9 सितंबर से होगा। इस बार एशिया कप बगैर विराट कोहली और रोहित शर्मा के खेला जाएगा। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगी। जहां पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ होगा। वहीं दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के साथ होगा। यह मुकाबला 14 सितंबर को होगा। इस साल एशिया कप का आयोजन टी20 फॉर्मेट में होगा।

पिछले 20 सालों में ऐसा पहली बार होगा जब कोहली और रोहित के बिना एशिया कप खेला जाएगा। भारतीय टीम ने साल 2018 और 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम के दोनों स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है।

पिछली बार विराट कोहली और रोहित शर्मा के बगैर एशिया कप का आयोजन 2004 में हुआ था। जब दोनों खिलाड़ियों ने डेब्यू भी नहीं किया था। इसके बाद से दोनों खिलाड़ियों ने हमेशा किसी न किसी एशिया कप में जरूर खेला है। अब वो 20 साल बाद इस टूर्नामेंट में नहीं खेलते दिखेंगे।

एशिया कप की विजेता टीमों की लिस्ट

संस्करण वर्ष विजेता जीत का अंतर उपविजेता मेज़बान देश
1वां 1984 भारत लागू नहीं श्रीलंका यूएई
2रा 1986 श्रीलंका 5 विकेट से पाकिस्तान श्रीलंका
3रा 1988 भारत 6 विकेट से श्रीलंका बांग्लादेश
4था 1990-91 भारत 7 विकेट से श्रीलंका भारत
5वां 1995 भारत 8 विकेट से श्रीलंका यूएई
6ठा 1997 श्रीलंका 8 विकेट से भारत श्रीलंका
7वां 2000 पाकिस्तान 39 रन से श्रीलंका बांग्लादेश
8वां 2004 श्रीलंका 25 रन से भारत श्रीलंका
9वां 2008 श्रीलंका 100 रन से भारत पाकिस्तान
10वां 2010 भारत 81 रन से श्रीलंका श्रीलंका
11वां 2012 पाकिस्तान 2 रन से बांग्लादेश बांग्लादेश
12वां 2014 श्रीलंका 5 विकेट से पाकिस्तान बांग्लादेश
13वां 2016 भारत 8 विकेट से बांग्लादेश बांग्लादेश
14वां 2018 भारत 3 विकेट से बांग्लादेश यूएई
15वां 2022 श्रीलंका 23 रन से पाकिस्तान श्रीलंका
16वां 2023 भारत 10 विकेट से श्रीलंका श्रीलंका / पाकिस्तान

विराट कोहली और रोहित शर्मा पिछले 20 सालों में भारतीय टीम का अभिन्न अंग रहे हैं। दोनों ने अपनी बल्लेबाजी से दुनिया को प्रभावित किया है। इसके अलावा दोनों ने कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। इन दोनों ने साल 2010 में मिलकर भारतीय टीम को एशिया कप का चैंपियन भी बनाया था। वहीं रोहित साल 2016 में चैंपियन बनने वाली टीम का हिस्सा थे।

रोहित शर्मा ने कप्तानी में दो बार जीता है एशिया का खिताब

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2018 और 2023 में खिताब अपने नाम किया था। 2018 में विराट कोहली को आराम दिए जाने के बाद रोहित शर्मा की टीम की जिम्मेदारी संभाली थी और टीम को खिताब दिलाया था। वहीं 2023 में दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। फाइनल में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

विराट कोहली ने एशिया कप में बनाए हैं 429 रन

टी 20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने एशिया कप में 10 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 9 पारियों में 3 अर्धशतक के साथ 429 रन बनाए हैं। वहीं वनडे में रोहित शर्मा एशिया कप में दस बार पचास से ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी है। दोनों ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन अब इन दोनों के बिना ही एशिया कप खेला जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com