विक्रम राठौर और रंगना हेराथ (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए बैटिंग की रणनीति बनाएंगे विक्रम राठौर, रंगना हेराथ भी साथ

न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए अपने टीम के साथ दो नए कोच को जोड़ा है। जिसमें से एक भारत के दिग्गज विक्रम राठौड़ हैं, जो टीम को बल्लेबाजी को गुर सिखाएंगे। जबकि श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ को अपना स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस समय भारत में है, हालांकि कीवी टीम यहां अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलने आई है। इस टेस्ट का आयोजन ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाला हैं। ऐसे में इस मैच के लिए न्यूजीलैंड ने अपने टीम के साथ दो नए कोच को जोड़ा है। जिसमें से एक भारत के दिग्गज विक्रम राठौड़ हैं, जो टीम को बल्लेबाजी को गुर सिखाएंगे।

कीवी टीम ने हाल ही भारत के बल्लेबाजी कोच रहे विक्रम राठौर को अपने टीम के साथ जोड़ा है। विक्रम का हाल ही में टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच के रूप में कार्यकाल खत्म हुआ है। उनके अंडर बल्लेबाजी का प्रशिक्षण लेते हुए भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता है। ऐसे में अब वह न्यूजीलैंड को अफगानिस्तान के खिलाफ कोचिंग देंगे।

विक्रम राठौर और रंगना हेराथ न्यूजीलैंड के कोच नियुक्त

श्रीलंका के खिलाफ भी हेराथ रहेंगे कोच

इतना ही नहीं कीवी टीम ने एशिया में आगामी तीन टेस्ट मैचों को देखते हुए श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ को अपना स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। इस पद के लिए हेराथ ने मुश्ताक को रिप्लेस किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद हेराथ न्यूजीलैंड को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भी उनके साथ जुड़े रहेंगे। ताकि वह श्रीलंका की जमीन पर उनकी ही टीम को मात दे सकें।

हेराथ के रिकॉर्ड काफी शानदार

जानकारी के लिए बता दें कि रंगना हेराथ श्रीलंका के शानदार गेंदबाजों में से एक हुआ करते थे। जिन्होंने टीम को कई मौकों को जीत दिलाई है। जिनके नाम टेस्ट में 433 विकेट दर्ज है। ऐसे में अब वह कीवी गेंदबाजों को स्पिन गेंदबाजी को लेकर प्रशिक्षण देंगे, जो उन्हें न केवल अफगानिस्तान के खिलाफ बल्कि श्रीलंका के खिलाफ भी मुकाबला जीतने में मदद करेंगे।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को दिया बड़ा झटका, नेटिव शब्द पर उठाए गंभीर सवाल

जाट समुदाय का अपमान अखिलेश को पड़ेगा भारी? मायावती ने SP के रवैये पर किया प्रहार, यूपी में बढ़ा सियासी टकराव

30 डिग्री की जगह 60°C तापमान, रामगढ़ पावर प्लांट ब्लास्ट में 3 इंजीनियरों की मौत, मैनेजमेंट की गलती ने ली जान!

सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की त्रिची में इमरजेंसी लैंडिंग, 127 यात्री सुरक्षित, जानें क्या हुआ