रिंकू सिंह (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'मां का ख्याल रखना...', भारतीय टीम में जुड़ने से पहले रिंकू सिंह की रिश्तेदारों से भावुक बातचीत

Rinku Singh News: पिता के निधन की खबर मिलने पर रिंकू सिंह को अचानक घर लौटना पड़ा था। अब अंतिम संस्कार के बाद वह वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़ने कोलकाता पहुंच गए हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Rinku Singh Motional Message to Relatives: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में टीम इंडिया को अपना आखिरी और बेहद अहम मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ एक मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेलना है। इस मैच से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी रिंकू सिंह से जुड़ी भावनात्मक खबर सामने आई है, जो निजी कारणों की वजह से कुछ समय के लिए टीम से अलग हो गए थे, लेकिन अब दोबारा टीम से जुड़ने के लिए रवाना हो चुके हैं।

रिंकू सिंह के पिता का हुआ निधन

जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के बाद रिंकू सिंह को अपने पिता के निधन की दुखद सूचना मिली थी, जिसके चलते उन्हें तुरंत घर लौटना पड़ा। उनके पिता खानचंद सिंह का 27 फरवरी की सुबह नोएडा के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। पिता के निधन के बाद रिंकू अलीगढ़ स्थित अपने घर पहुंचे और परिवार के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

भावुक माहौल में टीम से जुड़ने के लिए हुए रवाना

अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करने के बाद 28 फरवरी को जब रिंकू सिंह दोबारा टीम इंडिया से जुड़ने के लिए कोलकाता रवाना हुए तो घर का माहौल काफी भावुक हो गया। घर से निकलते समय उन्होंने अपने रिश्तेदारों से मां और परिवार का ख्याल रखने की बात कही। इस दौरान रिंकू भावुक नजर आए, वहीं परिवार के लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदा किया। जानकारी के मुताबिक, वह पिता की तेरहवीं में शामिल होने के लिए फिर घर लौट सकते हैं।

बीसीसीआई सचिव ने दी जानकारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में बताया था कि रिंकू सिंह शनिवार को टीम इंडिया के साथ फिर से जुड़ जाएंगे। कठिन पारिवारिक परिस्थितियों के बावजूद उनका टीम में लौटना भारतीय टीम के लिए सकारात्मक खबर माना जा रहा है।

सेमीफाइनल की दौड़ में अहम मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला यह मुकाबला सुपर-8 चरण में बेहद निर्णायक साबित होगा। दोनों टीमों के फिलहाल 2-2 अंक हैं और इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह मजबूत कर लेगी। ऐसे में ईडन गार्डन्स में होने वाला यह मैच काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है।

टी20 फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम का प्रदर्शन संतोषजनक रहा है। यही वजह है कि फैंस को इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है। अब सभी की नजरें इस हाई-वोल्टेज मैच और रिंकू सिंह की वापसी पर टिकी हुई हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान