भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

श्रीलंका में गदर मचाएंगे टीम इंडिया के युवा सितारे, शेड्यूल का हुआ ऐलान, यहां देखें सभी मुकाबलों की पूरी लिस्ट

India will tour Sri Lanka: भारतीय युवा टीम जल्द श्रीलंका दौरे पर नजर आएगी। दोनों टीमों के बीच होने वाली सीरीज का शेड्यूल जारी हो गया है, जिसमें कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे।

संजय सिंह बिष्ट

India Men's U19 Tour of Sri Lanka 2026: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे जल्द ही श्रीलंका दौरे पर नजर आने वाले हैं। श्रीलंका क्रिकेट टीम ने भारत अंडर-19 टीम के आगामी दौरे का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें तीन वनडे और दो चार दिवसीय मैच शामिल हैं। युवा खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इससे उन्हें विदेशी परिस्थितियों में खेलने का अनुभव मिलेगा।

भारतीय टीम जून के आखिर में श्रीलंका पहुंचेगी। इसके बाद वनडे सीरीज की शुरुआत होगी, जबकि दौरे का समापन चार दिवसीय मुकाबलों के साथ किया जाएगा। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह दौरा कई युवा खिलाड़ियों के करियर के लिए बड़ा मंच साबित हो सकता है।

हंबनटोटा में होगी वनडे सीरीज

भारत और श्रीलंका की अंडर-19 टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी। दोनों टीमें यहां लगातार तीन मुकाबलों में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम 30 जून को श्रीलंका पहुंचेगी, जिसके बाद खिलाड़ी तैयारी शुरू करेंगे।

भारत अंडर-19 बनाम श्रीलंका अंडर-19 वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • 4 जुलाई 2026: पहला वनडे, हंबनटोटा
  • 6 जुलाई 2026: दूसरा वनडे, हंबनटोटा
  • 9 जुलाई 2026 – तीसरा वनडे, हंबनटोटा

2 चार दिवसीय मुकाबले का आयोजन

वनडे सीरीज खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच लंबी फॉर्मेट की क्रिकेट भी खेली जाएगी। पहला चार दिवसीय मुकाबला गॉल में आयोजित होगा, जबकि दूसरा मैच कोलंबो में खेला जाएगा। चयनकर्ता इन मुकाबलों के जरिए युवा खिलाड़ियों की तकनीक और धैर्य को परखना चाहेंगे।

चार दिवसीय मैचों का शेड्यूल

  • 13 से 16 जुलाई 2026 – पहला चार दिवसीय मैच, गॉल
  • 20 से 23 जुलाई 2026 – दूसरा चार दिवसीय मैच, कोलंबो

महिला अंडर-19 टीमों की भी होगी टक्कर

इसी दौरान भारत और श्रीलंका की महिला अंडर-19 टीमें भी व्हाइट-बॉल सीरीज में भिड़ेंगी। यह सीरीज भारत में आयोजित की जाएगी। मुकाबले चेन्नई और पुडुचेरी में खेले जाएंगे, जिसमें तीन टी20 और तीन वनडे मैच शामिल रहेंगे।

महिला अंडर-19 सीरीज का शेड्यूल

T20 सीरीज

  • 22 जून 2026: पहला T20, चेन्नई
  • 24 जून 2026: दूसरा T20, चेन्नई
  • 27 जून 2026: तीसरा T20, चेन्नई

वनडे सीरीज

  • 30 जून 2026: पहला वनडे, पुडुचेरी
  • 3 जुलाई 2026: दूसरा वनडे, पुडुचेरी
  • 6 जुलाई 2026: तीसरा वनडे, पुडुचेरी

भारत की युवा टीम हाल ही में शानदार फॉर्म में नजर आई थी। इसी साल फरवरी में भारत ने ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था। आयुष म्हात्रे की कप्तानी में टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराया था। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने खिताबी मुकाबले में 175 रन की यादगार पारी खेलकर सभी का ध्यान खींचा था।

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?