शोएब अख्तर (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

शोएब अख्तर को जिसने किया था बेइज्जत, अब उसी ने भेजा नोटिस; कहा-14 दिन के अंदर माफी मांगो वरना...

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं। शोएब अख्तर को पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहासकार ने मानहानि का नोटिस भेजा है।

उज्जवल सिन्हा

कराची: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर मुश्किलों मं फंसते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान के जाने-माने क्रिकेट इतिहासकार, लेखक और टेलीविजन शख्सियत डॉ. नौमान नियाज ने उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाते हुए पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को नोटिस भेजा है। उन्हें बिना शर्त माफी मांगने को कहा गया है।

सरकारी स्वामित्व वाले पाकिस्तान टेलीविजन नेटवर्क (पीटीवी) के पूर्व खेल निदेशक डॉ. नियाज ने अपने वकील के माध्यम से यह नोटिस भेजा है। अख्तर ने कथित तौर पर उनके पाकिस्तान टीम के साथ कार्यकाल के दौरान उन्हें ‘किट मैन' बताया था। शोएब अख्तर ने एक पॉडकास्ट में कहा कि डॉ. नियाज मूल रूप से टीम में हमारे लिए बैग और सामान ढोते थे। अख्तर जब पाकिस्तान टीम के खेलते थे तब डॉ. नियाज ने कुछ दौरों पर पाकिस्तान टीम के डेटा विश्लेषक के रूप में काम किया था।

शोएब ने नोमान को बैग उठाने वाला बताया

अख्तर ने टीम में कोचों और प्रबंधकों की भूमिका की आलोचना करते हुए बताया कि कैसे डॉ. नियाज खिलाड़ियों के बैग ढोने के लिए टीम में थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने टीम में यही काम किया। मुझे उनके किसी और काम के बारे में जानकारी नहीं है। डॉ. नियाज के वकील ने इस नोटिस में 14 दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें कानूनी कार्रवाई और हर्जाने का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

इन दोनों के बीच पहले भी टकराव हो चुका है। इमरान खान की सरकार के समय में डॉ. नियाज ने मामूली विवाद के बाद अख्तर को पीटीवी पर लाइव शो छोड़ने के लिए कहा था। एक मंत्री के हस्तक्षेप पर उन्होंने बाद में शोएब ने माफी मांगी और दोनों ने तब विवाद सुलझा लिया था।

पहले भी माफी मांग चुके हैं शोएब

शोएब अख्तर पहले भी माफी मांग चुके हैं, और अब एक बार फिर ऐसा लग रहा है कि उन्हें माफी मांगनी पड़ सकती है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर वहां की सरकार का पूरा असर रहता है, इसलिए हालात शोएब के लिए मुश्किल बनते दिख रहे हैं। हाल ही में भारत में हुए आतंकी हमलों के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के प्रमुख पूर्व क्रिकेटरों के सोशल मीडिया अकाउंट्स और यूट्यूब चैनलों पर बैन लगा दिया है। इसका सीधा असर उनकी कमाई पर पड़ा है। ऐसी स्थिति में अगर शोएब अख्तर पर कोई बड़ा जुर्माना लगाया गया, तो उनके लिए उसे चुकाना बेहद कठिन हो जाएगा।

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज