नेट साइवर ब्रंट और हरमनप्रीत कौर (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

नेट साइवर ब्रंट ने हरमनप्रीत कौर को छोड़ा पीछा, WPL में ऐसा करने वाले पहली बैटर बनी

Nat Sciver-Brunt; नेट साइवर-ब्रंट ने वडोदरा में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 45 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाए, हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ते हुए WPL में अपना 11वां अर्धशतक लगाया।

उज्जवल सिन्हा

Nat Sciver-Brunt Scored Half- Century Against Delhi: महिला प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकालबे में मुंबई इंडियंस की दिग्गज खिलाड़ी नेट साइवर ब्रंट ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। नेट साइवर ब्रंट ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए डब्ल्यूपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतकीय पारी खेलने वाली संयुक्त रूप से पहली खिलाड़ी बन गई है।

इसके साथ नेट साइवर ब्रंट ने अपनी टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ दिया। साइवर ब्रंट ने दिल्ली के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलते हुए इस टूर्नामेंट में अपना 11वां अर्धशतक पूरा किया। वो मेग लैनिंग के साथ सबसे ज्यादा अर्धशतक की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गई है।

WPL में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर

  • 11 - मेग लैनिंग
  • 11 - नेट साइवर-ब्रंट
  • 10 - हरमनप्रीत कौर
  • 8 - एलिस पेरी

वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के 13वें मैच में मुंबई इंडियंस वूमेन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट ने 45 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाए, जिसमें दो छक्के और छह चौके शामिल थे। उनकी आक्रामक और संयमित पारी ने मुंबई को शुरुआती झटकों से उबारकर 154/5 का मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

मुंबई की खराब शुरुआत

मुंबई की पारी शुरू में थोड़ी मुश्किल में थी। पावर-प्ले में सजना (9) और हेले मैथ्यूज (12) जल्दी आउट हो गईं, और टीम का स्कोर 6 ओवर में 23/2 था। दिल्ली की तरफ से मारिज़ैन कैप और नंदिनी शर्मा ने पावर-प्ले में दबदबा बनाया, जबकि कैप ने अपने चार ओवर में सिर्फ 8 रन दिए, जिससे मुंबई पर प्रारंभिक दबाव बना।

ब्रंट ने मुंबई को 150 के पार पहुंचाया

लेकिन साइवर-ब्रंट ने इस दबाव को पूरी तरह से पलट दिया। उन्होंने धीरे-धीरे पारी को संभाला और तीसरे विकेट की साझेदारी में 78 रन जोड़े। अपने अनुभव और आक्रामक शॉट्स से उन्होंने पारी में मोमेंटम लाया। 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद, उन्होंने मुंबई को लगातार रन बनाने में मदद की और आखिरी ओवर में छक्का लगाकर टीम को 150 के पार पहुंचाया।

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी शानदार 41 रन बनाकर टीम का समर्थन किया और पारी को स्थिरता दी। हालांकि, उनकी पारी साइवर-ब्रंट की धमाकेदार पारी की तुलना में थोड़ी धीमी रही। दिल्ली की तरफ से श्री चरानी ने 33 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि कैप ने 8 रन देकर 1 विकेट हासिल किया।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला