नसीम शाह (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

नसीम शाह की ये गेंद देखकर दिग्गज गेंदबाज भी हो गए हैरान, बल्लेबाज पूरी तरह हुआ चित, यहां देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के युवा ओपनर जेक फ्रेजर मैकगर्क को नसीम शाह ने आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। लेकिन नसीम की जिस गेंद पर मैकगर्क आउट हुए उसे देखकर हर कोई हैरान है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का आखिरी वनडे मैच आज पर्थ में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो कई मायनों में सही भी साबित हुआ। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 140 रन पर सिमट दिया। इस दौरान पाकिस्तान के युवा गेंदबाज नसीम शाह एक अलग अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने जिस तरह जेक फ्रेजर मैकगर्क को आउट किया उसकी चर्चा जमकर हो रही है।

ऑस्ट्रेलिया के युवा ओपनर जेक फ्रेजर मैकगर्क को नसीम शाह ने आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। लेकिन नसीम की जिस गेंद पर मैकगर्क आउट हुए उसे देखकर हर कोई हैरान है। पाकिस्तान की ओर से पारी का चौथा ओवर फेंकने आए नसीम शाह की पहली ही गेंद पर जेक फ्रेजर मैकगर्क ने स्टेट में बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की। लेकिन कुछ देर बाद उन्हें समझ में आ गया कि यह ऐसी गेंद नहीं है जिस पर स्टेट ड्राइव खेला जा सके। उन्होंने तुरंत अपना बल्ला पीछे खींचने की कोशिश की, लेकिन जब तक वह अपना बल्ला पीछे खींच पाते, गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में जा चुकी थी। नतीजतन, उन्हें निराश होकर पवेलियन वापस लौटना पड़ा।

नसीम शाह की जिस गेंद पर जेक फ्रेजर मैकगर्क आउट हुए, उसकी स्विंग देखकर लोग भी हैरान हैं। दरअसल, शाह ने यह गेंद ऑफ स्टंप को निशाना बनाकर फेंकी थी। लेकिन उछलने के बाद यह और बाहर जाती दिखी। यहां मैकगर्क भी धोखा खा गए और बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में कैच आउट हो गए।

पिछले मैच में कंगारू टीम को जेक फ्रेजर मैकगर्क से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यहां वह कोई खास कमाल दिखाए बिना आउट हो गए। उन्होंने टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए कुल 9 गेंदों का सामना किया। इस बीच वह 77.78 की स्ट्राइक रेट से 7 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं नसीम शाह ने 9 ओवर फेंके और 54 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।

CRPF का 47 साल बाद रिकॉर्ड, 12 महीने में ऑपरेशन के दौरान नहीं गई किसी जवान की जान; जानें वजह

पंजाब चुनाव से पहले ED की गतिविधि तेज, AAP विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के घर पर रेड, मोगा में 2 ठिकानों पर तलाशी

केरल, तमिलनाडु सहित देश के कई हिस्सों में ED की कार्रवाई! 11 ठिकाने पर एक्शन में जांच एजेंसी को क्या मिला?

मिग-29, मिराज और जगुआर की विदाई से बढ़ेगी चुनौती, जानिए क्यों भारत को हर साल चाहिए 40 नए लड़ाकू विमान

Indian Railway: 18 ट्रेनों का सुपरफास्ट दर्जा खत्म, यूपी-बिहार के ट्रेनों का किराया होगा सस्ता, देखें लिस्ट