यशस्वी जायसवाल मुंबई टीम के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Ranji Trophy: क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई से जुड़े भारत के दो स्टार, यशस्वी के साथ इस खिलाड़ी की भी हुई वापसी

Mumbai Squad: रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल से पहले मुंबई को मजबूती मिली है। यशस्वी जायसवाल और शार्दुल ठाकुर की वापसी हुई है। मुंबई 6 फरवरी से कर्नाटक से भिड़ेगी।

उज्जवल सिन्हा

Mumbai's Squad For Ranji Quarterfinal: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले 42 बार की चैंपियन मुंबई टीम को बड़ी राहत मिली है। बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और अनुभवी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की टीम में वापसी हुई है। मुंबई और कर्नाटक के बीच यह क्वार्टर फाइनल मुकाबला 6 से 9 फरवरी तक खेला जाएगा।

24 वर्षीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के शामिल होने से टीम को टॉप ऑर्डर में मजबूती मिली है। कर्नाटक के खिलाफ वो मुंबई के लिए पारी की शुरुआत करेंगे। इससे पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद और दिल्ली के खिलाफ खेले गए पिछले दो एलीट ग्रुप डी मैचों में हिस्सा नहीं लिया था। जायसवाल ने आखिरी बार नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में राजस्थान के खिलाफ रणजी मैच खेला था, जिसमें उन्होंने दो पारियों में 67 और शानदार 156 रन बनाए थे।

टी20 वर्ल्ड कप में जायसवाल को नहीं किया गया शामिल

यशस्वी जायसवाल को 7 फरवरी से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए शामिल नहीं किया गया है। जायसवाल ने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच 6 जनवरी 2026 को विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ था। गौरतलब है कि वह भारत की आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 टीम का हिस्सा नहीं हैं, जिससे उनके घरेलू क्रिकेट में नियमित खेलने को लेकर सवाल उठ रहे थे। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) भी इस बात से नाखुश था कि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं से मुक्त रहने के बावजूद जायसवाल ने इस सीजन बहुत कम मैच खेले।

कप्तान शार्दुल ठाकुर की भी हुई वापसी

वहीं, शार्दुल ठाकुर की भी टीम में वापसी हुई है। पालघर के इस क्रिकेटर को 3 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान चोट लगी थी, जिसके कारण वह पिछले दो रणजी मुकाबलों से बाहर रहे। अब पूरी तरह फिट होकर ठाकुर कर्नाटक के खिलाफ अहम नॉकआउट मुकाबले में मुंबई की अगुआई करेंगे।

मुंबई ने इस मुकाबले के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें अनुभव और युवा प्रतिभा का अच्छा मिश्रण नजर आता है। सरफराज खान, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन और तुषार देशपांडे जैसे खिलाड़ी टीम की मजबूती बढ़ाते हैं।

क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई की टीम

शार्दुल ठाकुर (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, मुशीर खान, अखिल हरवाडकर, सिद्धेश लाड, सरफराज खान, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), साईराज पाटिल, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, ओंकार तरमाले, दिव्येश सक्सेना और सूर्यांश शेडगे।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें