मुंबई बनाम गुजरात (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

WPL 2026: गार्डनर-जॉर्जिया की तेजतर्रार पारी, मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बनाने होंगे 168 रन

Women's Premier League 2026: डब्ल्यूपीएल 2026 के अहम मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने 4 विकेट पर 167 रन बनाए। मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 168 रन का लक्ष्य मिला है।

उज्जवल सिन्हा

Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants Women, 19th Match: महिला प्रीमियर लीग अपने अंतिम चरण में है। डब्ल्यूपीएल में 19वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए 168 रनों की जरूरत है। वहीं गुजरात भी यह मुकाबला जीतते ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखने के लिए यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है।

बीसीए स्टेडियम में शुक्रवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए गुजरात जायंट्स ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 167 रन बनाए। बेथ मूनी और सोफी डिवाइन ने पहले विकेट के लिए 2.2 ओवरों में 21 रन की साझेदारी की। बेथ मूनी महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने सोफी डिवाइन के साथ दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 48 रन जुटाए।

गार्डनर और जॉर्जिया की तेजतर्रार पारी

अनुष्का ने 31 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 33 रन की पारी खेली। इस टीम ने 10.1 ओवरों के खेल तक सोफी डिवाइन का विकेट भी गंवा दिया था, जो 21 गेंदों में 3 चौकों के साथ 25 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। कप्तान एश्ले गार्डनर ने जॉर्जिया वेयरहैम के साथ चौथे विकेट के लिए 43 गेंदों में 71 रन जुटाए। गार्डनर ने 28 गेंदों में 46 रन की पारी खेली, जिसमें 1 छक्का और 7 चौके शामिल रहे। वहीं, जॉर्जिया 26 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन बनाकर नाबाद रहीं। विपक्षी खेमे से अमेलिया केर ने 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जबकि शबनीम इस्माइल और नैट साइवर-ब्रंट ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

आरसीबी पहले ही पहुंची फाइनल में

आरसीबी 8 में से 6 मैच जीतकर सीधे फाइनल में पहुंच चुकी है। ऐसे में अब गुजरात और मुंबई के अलावा, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के पास अगले दौर में पहुंचने का मौका है। गुजरात जायंट्स 7 में से 4 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि मुंबई ने 7 में से 3 मैच अपने नाम किए हैं। यह टीम तीसरे पायदान पर है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

हरमनप्रीत कौर की कप्तान में मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में हेली मैथ्यूज, सजीवन सजना, नैट साइवर-ब्रंट, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, राहिला फिरदौस (विकेटकीपर), संस्कृति गुप्ता, वैष्णवी शर्मा, शबनीम इस्माइल और पूनम खेमनार के साथ मैदान पर उतरी है।

वहीं, एश्ले गार्डनर की कप्तानी में गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन में बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, रेणुका सिंह ठाकुर और राजेश्वरी गायकवाड़ शामिल हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला