Indian Premier League 2026 MI vs KKR Highlight Updates: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, जिसके बाद केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 67 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 51 रन बनाए। इसके अलावा फिन एलन ने 37 और रिंकू सिंह ने नाबाद 33 रन का योगदान दिया। मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके, जबकि हार्दिक पांड्या को 1 विकेट मिला।
220 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 148 रनों की दमदार साझेदारी हुई, जो मुंबई के आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप रही। रोहित ने 38 गेंदों में 78 रन बनाए, जबकि रिकल्टन ने 81 रनों की शानदार पारी खेली। इस मजबूत नींव की बदौलत मुंबई ने लक्ष्य को 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। केकेआर की ओर से वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और सुनील नरेन को एक-एक सफलता मिली, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।
मुंबई इंडियंस ने 20वें ओवर में केकेआर के द्वारा दिया गया स्कोर चेज कर लिया है। इस दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या 18 और नमन धीर 5 रन बनाकर नाबाद रहे।
81 रन के स्कोर पर रियान रिकल्टन को अनुकूल रॉय ने रन आउट कर दिया है। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस को उसका तीसरा झटका लग चुका है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान हार्दिक पांड्या आए हैं। अब मुंबई को जीत के लिए 26 गेंद में 32 रन की जरूरत है।
सूर्यकुमार यादव के रूप में कोलकता को उसकी दूसरी सफलता मिल चुकी है। उन्हें युवा गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अपना शिकार बनाया। अब मुंबई को जीत के लिए 33 गेंद में 38 रन की जरूरत है।
148 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लग चुका है। रोहित ने 38 गेंदों में 78 रन की विस्फोटका पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव आए हैं। दूसरी तरफ रियान रिकल्टन 67 रन के साथ क्रीज में मौजूद हैं।
रोहित शर्मा के बाद रियान रिकल्टन ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस वक्त वो 29 गेंदों का सामना करते हुए 55 रन बनाकर खेल रहे हैं। दूसरी तरफ रोहित शर्मा 33 गेंदों में 66 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं। वहीं, 10.2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 129/0 पहुंच गया है।
रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन ने मुंबई इंडियंस को बेहतरीन शुरुआत दी है। ये ही कारण है कि 6 ओवर के बाद MI का स्कोर 80/0 पहुंच गया है। इस वक्त रोहित शर्मा 23 गेंद में 51 और रियान रिकल्टन 13 गेंद में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन मैदान पर आ चुके हैं। वहीं, केकेआर के लिए वैभव अरोड़ा पहला ओवर लेकर आए हैं। इस मुकाबले में जीत के लिए मंबई इंडियंस को 221 रन बनाने हैं।
20वें ओवर में केकेआर के बल्लेबाजों ने 11 रन बनाकर 220 रन का स्करो खड़ा कर दिया है। अब मुंबई को जीत के लिए 221 रन बनाने होंगे।
अंगकृष रघुवंशी 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर कप्तान हार्दिक पांड्या का शिकार बने हैं। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर रमनदीप सिंह आए हैं। 18.4 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 206/4 है।
शार्दुल ठाकुर कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने मुंबई को कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में तीसरी सफलता दिलाई है। इससे पहले उन्होंने फिन एलन और कैमरून ग्रीन को अपना शिकार बनाया। रहाणे ने इस मुकाबले में 40 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन बनाए। 13.5 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 150/3 है।
कैमरून ग्रीन के रूप में मुंबई इंडियंस को उसकी दूसरी सफलता मिल चुकी है। ये विकेट भी शार्दुल ठाकुर को ही मिला है। ग्रीन ने 10 गेंदों का सामना करते हुए 18 रन बनाए दूसरी तरफ कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 27 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। केकेआर का स्कोर 9.2 ओवर में 113/2 है।
छठे ओवर में मुंबई इंडियंस को उसकी पहली सफलता मिल चुकी है। ये सफलता शार्दुल ठाकुर ने दिलाई। उन्होंने खतरनाक दिख रहे फिन एलन को अपना शिकार बनाया। एलन ने 17 गेंदों में 37 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कैमरून ग्रीन आए हैं। दूसरी तरफ कप्तान अजिंक्य रहाणे 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहले पावरप्ले के बाद केकेआर का स्कोर 78/1 है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं, एमआई के लिए ट्रेंट बोल्ट पहला ओवर लेकर मैदान पर आ चुके हैं।
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रंघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनिल नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।
रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कडे, एएम गजनीफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल इतिहास में मुकाबले अक्सर एकतरफा रहे हैं। मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं, जिनमें मुंबई ने 24 जीत दर्ज की हैं, जबकि कोलकाता को 11 मुकाबलों में सफलता मिली है।
रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा, ट्रेंट बाउल्ट, राज बावा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, रयान रिकेलटन, एएम ग़ज़नफ़र, मयंक मारकंडे, दानिश मालेवार, अश्विनी कुमार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार, विल जैक, मिशेल सेंटनर, मयंक रावत, अथर्व। अंकोलेकर, रघु शर्मा।
फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे।
MI vs KKR Live Updates: वानखेड़े स्टेडियम का IPL रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच आज शाम को 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस वेन्यू पर आईपीएल के अभी तक 123 मैच हुए हैं, जिनमें से 57 बार पहले बल्लेबाजी और 66 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। यहां एवरेज स्कोर 170 का है। सबसे बड़ा स्कोर 235 रन का है, जो आरसीबी ने 2015 में मुंबई के खिलाफ बनाया था। सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 133 रन का है, जो उसी मैच में एबी डिविलियर्स ने बनाया था। टॉस जीतने वाले कप्तान आज पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे।
MI vs KKR Live Updates: कोलकाता की संभावित प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आंद्रे रसेल की कमी को पूरा करने के लिए कैमरून ग्रीन को बड़ी रकम खर्च कर खरीदा था। केकेआर के लिए आज वह डेब्यू के लिए तैयार हैं। आज केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन अहम रोल निभा सकते हैं। नरेन का डिकॉक और रोहित शर्मा के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा है।
संभावित प्लेईंग-11: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अंकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा और उमरान मलिक।
इम्पैक्ट प्लेयर: अंगकृष रघुवंशी।