लिसा केइटली (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WPL में मुंबई इंडियंस का मास्टर स्ट्रोक, विश्व विजेता खिलाड़ी को बना दिया टीम का कोच

Mumbai Indians head coach Lisa Keightley: मुंबई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल के आगामी सीजन से पहले एक मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। मुंबई ने लिसा केइटली को मुख्य कोच बना दिया है।

उज्जवल सिन्हा

Mumbai Indians appoint Lisa Keightley as head coach: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने 25 सितंबर को नए कोच का ऐलान किया है। मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर और दो बार की विश्व कप विजेता लिसा केइटली को अपनी महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त करने की घोषणा की।

लिसा केइटली ने 1997 और 2005 में विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रही थी। अब लिसा की गिनती सम्मानित कोचों में की जाती है। उन्होंने आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दुनिया की शीर्ष लीगों में कोचिंग की है। वहीं मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद लिसा ने कहा कि मुंबई इंडियंस में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है, एक ऐसी टीम है जिसने डब्ल्यूपीएल में स्टैंडर्ड सेट किया है।मैं इस प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं ताकि हम अपनी सफलता को आगे बढ़ा सकें और मैदान के अंदर और बाहर भी प्रेरणा देते रहें।

डब्ल्यूपीएल की सबसे सफल टीम है मुंबई इंडियंस

डब्ल्यूपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस सबसे सफल टीम है। मुंबई इंडियंस ने तीन सीजन में दो खिताब अपने नाम किए। मुंबई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन में ही खिताब अपने नाम किया था। पहला सीजन 2023 में खेला गया था। उसके बाद मुंबई की टीम ने 2025 में भी जीत दर्ज की।

नीता अंबानी ने क्या कहा?

मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी ने एक बयान में कहा कि हम मुंबई इंडियंस परिवार में लीसा केइटली का स्वागत करते हैं। महिला क्रिकेट की दिग्गज लीसा ने अपने जुनून, कौशल और जज्बे से उदीयमान क्रिकेटरों को प्रेरित किया है। उम्मीद है कि वो इस टीम को भी आगे बढ़ाएंगी और इस विरासत को बढ़ाने और बेहतर बनाने में मदद करेगी।

केइटली का करियर

ऑस्ट्रेलिया के लिए 9 टेस्ट, 82 वनडे और 1 टी20 मैच खेलने वाली एक शानदार सलामी बल्लेबाज़ केइटली को ऑस्ट्रेलियाई और इंग्लैंड दोनों महिला टीमों को कोचिंग देने का अनूठा गौरव प्राप्त है। वह इंग्लैंड की पूर्णकालिक मुख्य कोच के रूप में सेवा करने वाली पहली महिला थीं।

केइटली को WBBL, द हंड्रेड और डब्ल्यूपीएल जैसे कई फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट्स में कोचिंग का भी बहुत अनुभव है। हाल ही में उन्होंने नॉर्थन सुपरचार्जेस टीम को द हंड्रेड टूर्नामेंट में जीत दिलाई।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा