क्रिस्टन बीम्स (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस का मास्टरस्ट्रोक, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को सौंपी अहम जिम्मेदारी

Kristen Beams: गत चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व लेग-स्पिनर क्रिस्टन बीम्स को अपना स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी की इसकी घोषणा कर दी है।

उज्जवल सिन्हा

Mumbai Indians appoints Kristen Beams as Spin Coach: महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत 9 जनवरी 2026 से होने जा रही है। इस सीजन के लिए लगभग सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं डब्ल्यूपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (एमआई) ने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व लेग-स्पिनर क्रिस्टन बीम्स को अपना स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

सोमवार को फ्रेंचाइजी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में क्रिस्टन ने कहा, "मैं यहां पहली बार कोच के तौर पर आई हूं। झूलन गोस्वामी जैसी महान खिलाड़ियों में से एक और जिनके खिलाफ मैंने क्रिकेट खेला है, यह उनके साथ काम करने का एक शानदार मौका है।"

क्रिस्टन बीम्स ने क्या कहा?

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा, "यह अविश्वसनीय है कि उन्होंने बहुत लंबे समय में जीतने की लय बनाई है। आप सभी को इसी बारे में बात करते हुए सुनते हैं कि यह ग्रुप के खिलाड़ी एक-दूसरे से जुड़े हैं। यह एक परिवार है। आप इसी परिवार का हिस्सा बनना चाहते हैं। मुझे लगता है कि एक कोच के तौर पर, आप यही करना चाहते हैं। एक ऐसे माहौल में जाना है जो वाकई बहुत मजबूत लगे। एक ऐसी टीम से जुड़ना, जो जीतना जानती हो।"

क्रिस्टन मुंबई इंडियंस के सेटअप में शानदार कोचिंग का अनुभव लेकर आई हैं। इस टीम में हेड कोच लिसा केइटली, बॉलिंग कोच और मेंटर झूलन गोस्वामी, बैटिंग कोच देवीका पलशिकार और फील्डिंग कोच निकोल बोल्टन हैं। अब मुंबई इंडियंस की खेमे से क्रिस्टन बीम्स भी जुड़ गई है।

क्रिस्टन बीम्स का करियर

क्रिस्टन बीम्स ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 30 वनडे मुकाबलों में 22.45 की औसत के साथ 42 विकेट हासिल कर चुकी हैं। वहीं, 18 टी20 मुकाबलों में उन्होंने 20 विकेट अपने नाम किए हैं। बीम्स ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 1 टेस्ट मैच भी खेल चुकी हैं। क्रिस्टन बीम्स ने अपने करियर में विमेंस बिग बैश लीग के 45 मैच खेले, जिसमें 24.08 की औसत के साथ 37 विकेट निकाले।

क्रिस्टन बीम्स विमेंस बिग बैश लीग में कोचिंग दे चुकी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया महिला अंडर 19 टीम की हेड कोच के तौर पर काम किया है, इसके अलावा, क्रिस्टन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में नेशनल डेवलपमेंट लीड और क्रिकेट तस्मानिया में कम्युनिटी क्रिकेट मैनेजर-साउथ के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें