मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास (फोटो- @IPL) 
क्रिकेट

मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट जगत में ऐसा करने वाली बनी पहली फ्रेंचाइजी टीम

MI IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े में मैच के दौरान हार्दिक पांड्या के टॉस पर उतरते ही अनोखी उपलब्धि हासिल की।

संजय सिंह बिष्ट

Mumbai Indians Create History: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हो रहे इस मैच में कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। हालांकि इस मुकाबले की सबसे बड़ी खासियत मैदान पर उतरने से पहले ही देखने को मिल गई।

300 मैच खेलने वाली पहली फ्रेंचाइजी

मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले के साथ टी20 फ्रेंचाइजी क्रिकेट में 300 मैच खेलने का ऐतिहासिक आंकड़ा छू लिया है। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी टीम बन गई है। आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शामिल मुंबई ने अब तक 5 खिताब अपने नाम किए हैं और इस उपलब्धि ने उनके शानदार सफर को और खास बना दिया है। मुंबई ने आईपीएल में 278 मुकाबले खेले हैं, जबकि 22 मैच उन्होंने चैंपियंस लीग टी20 में खेले। इस तरह कुल मिलाकर 300 टी20 मैच पूरे कर लिए। यह रिकॉर्ड टीम की निरंतरता और लंबे समय तक शीर्ष स्तर पर प्रदर्शन को दर्शाता है।

टी20 में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीमें

  • पाकिस्तान - 303 मैच
  • समरसेट - 303 मैच
  • मुंबई इंडियंस - 300 मैच
  • हैम्पशायर - 296 मैच
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 287 मैच

नए सीजन में नई चुनौती

मुंबई इंडियंस के लिए पिछले दो सीजन निराशाजनक रहे हैं, ऐसे में इस बार टीम पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव है। कप्तान हार्दिक पांड्या लगातार तीसरे सीजन टीम की कमान संभाल रहे हैं और उनसे बड़ी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। टीम ने इस सीजन के लिए अपने स्क्वाड में ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। साथ ही अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन भी बनाए रखा गया है, जिससे टीम मजबूत नजर आती है।

रोहित शर्मा की भूमिका होगी अहम

इस सीजन रोहित शर्मा का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के लिए काफी अहम रहने वाला है। पिछले सीजन उनका बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला था, लेकिन इस बार उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही है। मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला सिर्फ सीजन की शुरुआत नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न भी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इस खास मौके को जीत के साथ यादगार बना पाती है या नहीं।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी