एमएस धोनी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026: क्या धोनी खेलेंगे पूरा सीजन? सस्पेंस खत्म, CSK के CEO ने 'थाला' की उपलब्धता पर दिया बड़ा बयान

MS Dhoni IPL 2026: एमएस धोनी के फैंस के लिए राहत की खबर है। चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने साफ किया कि धोनी की आईपीएल 2026 क्या भूमिका रहेगी।

संजय सिंह बिष्ट

CSK CEO Kasi Viswanathan Statement on MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। टीम के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर काशी विश्वनाथन ने साफ कर दिया है कि एमएस धोनी आईपीएल 2026 का पूरा सीजन खेलेंगे। उन्होंने कहा कि धोनी सभी मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे, हालांकि मैदान पर उनकी भूमिका क्या होगी, इसका फैसला टीम का क्रिकेट स्टाफ करेगा।

धोनी ने इस महीने की शुरुआत में चेन्नई पहुंचकर नए सीजन की तैयारियां शुरू कर दी थीं। ट्रेनिंग कैंप में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम की तैयारियों की अगुवाई की। 44 साल की उम्र में भी धोनी फिट नजर आ रहे हैं और लंबे सीजन के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई दिए।

संजू सैमसन के ट्रेड के बाद उठे थे सवाल

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा राजस्थान रॉयल्स से संजू सैमसन को ट्रेड किए जाने के बाद धोनी के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना था कि शायद धोनी इस बार पूरा सीजन नहीं खेलेंगे और टीम में सीमित भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि काशी विश्वनाथन के बयान के बाद इन अटकलों पर विराम लग गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि धोनी पूरे सीजन में टीम के लिए उपलब्ध रहेंगे और सभी मैच खेलेंगे।

कड़ी ट्रेनिंग में जुटे माही

आईपीएल 2026 से पहले एमएस धोनी ने अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दिया है। वह मार्च के पहले हफ्ते में चेन्नई पहुंचे और टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ जमकर अभ्यास किया। इससे पहले उन्होंने रांची में हल्के नेट सेशन के साथ अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। टीम मैनेजमेंट के अनुसार, धोनी दो महीने लंबे इस टूर्नामेंट की चुनौती के लिए पूरी तरह फिट और तैयार हैं। यही वजह है कि उनके खेलने को लेकर टीम प्रबंधन पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहा है।

धोनी की भूमिका पर कोचिंग स्टाफ करेगा फैसला

जब काशी विश्वनाथन से पूछा गया कि क्या धोनी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा, तो उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रशासनिक स्टाफ नहीं बल्कि क्रिकेट स्टाफ करेगा। उनके मुताबिक कोचिंग टीम तय करेगी कि धोनी बल्लेबाज, विकेटकीपर-बल्लेबाज या फिर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलेंगे।

पिछले सीजन में भी निभाई थी अहम जिम्मेदारी

आईपीएल के पिछले दो सीजन में भी धोनी ने टीम के लिए पूरा टूर्नामेंट खेला था, जबकि उस दौरान वह घुटने की चोट से भी जूझ रहे थे। आईपीएल 2025 में जब कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चोटिल हो गए थे, तब धोनी ने टूर्नामेंट के बीच में ही फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी और टीम का नेतृत्व किया था।

आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए मजबूत टीम तैयार की है। टीम ने एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविश जैसे खिलाड़ियों को रिटेन किया है। इसके अलावा ऑक्शन में अकील हुसैन, राहुल चाहर, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट और सरफराज खान जैसे खिलाड़ियों को शामिल कर टीम को और मजबूत किया गया है। ऐसे में आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर खिताब की दावेदार टीमों में शामिल नजर आ रही है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान