एमएस धोनी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मुसीबत में कैप्टन कूल! हाई कोर्ट से MS धोनी को बड़ा आदेश, जाने क्या है मामला?

MS Dhoni 10 lakh Fine: आईपीएल 2026 से पहले एमएस धोनी को मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर 10 लाख रुपये जमा करने होंगे। 11 फरवरी को मानहानि केस की सुनवाई में कोर्ट ने यह निर्देश दिया।

संजय सिंह बिष्ट

Madras High Court order Dhoni: आईपीएल 2026 का आगाज 26 मार्च से होने की उम्मीद जताई जा रही है और इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। हाल ही में धोनी का अभ्यास करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह नेट्स में बल्लेबाजी करते नजर आए। फैंस एक बार फिर मैदान पर माही का पुराना अंदाज देखने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन इसी बीच धोनी से जुड़ी एक कानूनी खबर भी सामने आई है।

मानहानि मामले में 10 लाख रुपये जमा करने का निर्देश

मद्रास हाई कोर्ट ने एमएस धोनी को एक मानहानि मामले में 10 लाख रुपये जमा करने का आदेश दिया है। अदालत ने यह राशि सीडी कंटेंट के ट्रांसक्रिप्शन और अनुवाद से जुड़े खर्च के लिए जमा करने को कहा है। कोर्ट के आदेश के अनुसार धोनी को यह रकम 12 मार्च 2026 तक जमा करनी होगी। दरअसल, एमएस धोनी ने रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी जी. संपत कुमार के खिलाफ 100 करोड रुपये का मानहानि मुकदमा दायर किया था। संपत कुमार ने साल 2013 में सट्टेबाजी से जुड़े एक मामले में धोनी का नाम लिया था, जिसके बाद यह कानूनी विवाद शुरू हुआ। इस मामले में 11 फरवरी को जस्टिस आर.एन. मंजुला ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए ट्रांसक्रिप्शन और अनुवाद के खर्च के लिए यह राशि जमा करने को कहा।

ट्रांसक्रिप्शन और अनुवाद का लंबा प्रोसेस

अदालत के इंटरप्रेटर ने सीडी में मौजूद कंटेंट को लिखित रूप में बदलने और उसका अनुवाद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह काम काफी बड़ा और समय लेने वाला बताया गया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में काफी मेहनत और समय लगेगा, इसलिए इसका खर्च तय किया गया है।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ट्रांसक्रिप्शन और अनुवाद का पूरा खर्च धोनी को ही वहन करना होगा। यही कारण है कि 10 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है, जिसे तय समय सीमा के भीतर जमा करना जरूरी होगा।

आईपीएल 2026 में धोनी से बड़ी उम्मीदें

कानूनी प्रक्रिया के बीच एमएस धोनी का ध्यान आगामी आईपीएल सीजन पर भी बना हुआ है। फैंस को उम्मीद है कि धोनी एक बार फिर मैदान पर अपने अनुभव और बल्लेबाजी से टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। आईपीएल के हर सीजन में धोनी की मौजूदगी दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहती है। उनकी कप्तानी, विकेटकीपिंग और मैच फिनिश करने की क्षमता उन्हें आज भी सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में शामिल करती है। ऐसे में आईपीएल 2026 में भी माही से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है और फैंस बेसब्री से टूर्नामेंट शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला