महेंद्र सिंह धोनी सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

MS Dhoni IPL 2027: क्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? संन्यास की चर्चाओं के बीच किया बड़ा खुलासा

MS Dhoni Retirement IPL: क्या एमएस धोनी आईपीएल का अगला सीजन खेलेंगे? पूर्व CSK कप्तान धोनी ने अपने आईपीएल भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है। जानिए उन्होंने दिसंबर से पहले फैसला लेने की बात क्यों कही।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • महेंद्र सिंह धोनी ने अपने IPL भविष्य को लेकर किया बड़ा खुलासा

  • धोनी दिसंबर 2026 से पहले फैसला लेगें कि वे IPL खेलेगें या नहीं

  • CSK आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी

MS Dhoni IPL Future: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अनुभवी खिलाड़ी एमएस धोनी ने आईपीएल में अपने भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। धोनी ने साफ किया है कि वे दिसंबर 2026 से पहले यह फैसला लेंगे कि उन्हें IPL का एक और सीजन खेलना है या नहीं।

बेंगलुरु में आयोजित एक हेल्थकेयर कार्यक्रम के दौरान जब फैंस और मीडिया ने उनसे आईपीएल में खेलने को लेकर सवाल किया, तो धोनी ने अपने चिर-परिचित मजाकिया लेकिन गंभीर अंदाज में इसका जवाब दिया।

मेडिकल टेस्ट तय करेगा मेरा आईपीएल भविष्य

धोनी से जब उनके आईपीएल के अगले सीजन में खेलने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मेडिकल टेस्ट से पता चलेगा कि मैं एक और सीजन खेल पाऊंगा या नहीं। गौरतलब है कि 45 साल के धोनी पिछले सीजन में पिंडली की समस्या से काफी परेशान रहे थे, जिसके कारण वे पूरा आईपीएल 2026 नहीं खेल सके थे। उनकी गैरमौजूदगी का असर टीम के प्रदर्शन पर भी दिखा और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी।

धोनी ने डॉक्टरों पर डाली पूरी जिम्मेदारी

दरअसल, पूर्व CSK कप्तान ने अपनी फिटनेस और मैदान पर वापसी की पूरी जिम्मेदारी डॉक्टरों की टीम पर डाल दी है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि डॉक्टरों को ही यह तय करना होगा कि उनका शरीर आईपीएल के एक और कठिन सीजन की चुनौती झेलने के लिए तैयार है या नहीं।

धोनी ने डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर मैं फिट नहीं हूं, तो आपको यह निश्चित करना होगा कि आप मेरे साथ सब कुछ सही करें। आपको यह भी देखना होगा कि यह पुरानी विंटेज गाड़ी सड़क पर ठीक से चलती रहे। इसलिए खेलने या न खेलने का पूरा दबाव उन्हीं पर है।

CSK को धोनी ने पांच पर चैंपियन बनाया

आपको बता दें कि एमएस धोनी को IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है, जिन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार आईपीएल का चैंपियन बनाया है। हालांकि, पिछले कुछ सीजनों में खेल के मैदान पर उनकी भागीदारी कम हुई है। वे मुख्य रूप से एक विकेटकीपर के तौर पर ही खेले हैं और बल्लेबाजी क्रम में काफी नीचे नंबर 7 या 8 पर आते रहे हैं, जिसे लेकर कई बार उनकी आलोचना भी हुई है।

धोनी मैदान पर 'मेंटर' की भूमिका निभाएंगे

एमएस धोनी पहले ही सीएसके की कप्तानी छोड़ चुके हैं और अब ऋतुराज गायकवाड़ टीम की कमान संभाल रहे हैं। चूंकि स्टीफन फ्लेमिंग ने चेन्नई के हेड कोच का पद छोड़ दिया है, ऐसे में इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि आने वाले सीजन में धोनी मैदान पर खिलाड़ी के बजाय पूरी तरह से 'मेंटर' की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

जामिया में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव, संविधान मंजूर होने के 15 दिन में मतदान, हड़ताल फिर भी जारी

Weather Today: बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, 3 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद; 7 राज्यों में अलर्ट जारी

महाराजा हरि सिंह स्वतंत्र रहना चाहते थे, फिर क्यों किया भारत के साथ विलय? जानिए कश्मीर की पूरी कहानी

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में 8 साल बाद फैसला आज, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला

मोदी का बाप भी जाएगा... खरगे के बयान पर केस दर्ज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन आज, पुतला भी जलाएगी पार्टी