महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026 में CSK को लगा तगड़ा झटका, शुरुआती 6 मैचों से बाहर हुए MS Dhoni, कारण हैरान करने वाला

MS Dhoni: एमएस धोनी चोट के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान अब 6 मैच मिस करेंगे, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा है।

संजय सिंह बिष्ट

MS Dhoni IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है और चेन्नई सुपर किंग्स अपने पहले मुकाबले में 30 मार्च को गुवाहाटी में उतरने वाली है। लेकिन सीजन शुरू होने से पहले ही टीम को बड़ा झटका लगा, जब एमएस धोनी के चोटिल होने की खबर सामने आई।

एमएस धोनी हुए चोटिल

सीएसके ने टूर्नामेंट से पहले आधिकारिक तौर पर जानकारी दी कि धोनी काफ स्ट्रेन यानी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे हैं। इसी वजह से वह शुरुआती मुकाबलों के लिए पूरी तरह फिट नहीं हैं। शुरुआत में फ्रेंचाइजी ने यह स्पष्ट नहीं किया था कि धोनी कितने मैचों से बाहर रहेंगे, जिससे फैंस के बीच असमंजस बना हुआ था। अब रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि धोनी अधिकतम 6 मुकाबले मिस कर सकते हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अगर उनकी रिकवरी तेजी से होती है, तो वह चार मैचों के बाद भी टीम में वापसी कर सकते हैं। फिलहाल उन्हें पूरी तरह फिट होने में कम से कम दो हफ्तों का समय लग सकता है।

फैंस का इंतजार बढ़ा

2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी सिर्फ आईपीएल में ही खेलते नजर आते हैं। ऐसे में फैंस पूरे साल उनके मैदान पर उतरने का इंतजार करते हैं। लेकिन इस बार चोट के कारण उनका इंतजार और लंबा हो गया है, जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा है।

शुरुआती 6 मैचों का शेड्यूल

चेन्नई सुपर किंग्स को टूर्नामेंट की शुरुआत में ही मजबूत टीमों से भिड़ना है। टीम का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 मार्च को गुवाहाटी में होगा। इसके बाद 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई में मुकाबला खेला जाएगा। 5 अप्रैल को सीएसके का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से बेंगलुरु में होगा। वहीं 11 अप्रैल को टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई में उतरेगी। इसके बाद 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले खेले जाएंगे।

धोनी की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन निभाते नजर आ सकते हैं। सीएसके ने उन्हें ट्रेड के जरिए टीम में शामिल किया है और वह इस सीजन में नई भूमिका में दिख सकते हैं। इसके अलावा टीम के पास कार्तिक शर्मा और उर्विल पटेल जैसे विकल्प भी मौजूद हैं, लेकिन अनुभव के लिहाज से सैमसन सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। अब देखना होगा कि धोनी की गैरहाजिरी में सीएसके कैसा प्रदर्शन करती है।

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान