मोहसिन खान (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मोहसिन खान ने DC के खिलाफ दिखाया दम, दो साल बाद वापसी और तीसरी ही गेंद पर झटका विकेट

LSG vs DC: आईपीएल 2026 के पहले मैच में मोहसिन खान ने करीब डेढ़ साल बाद क्रिकेट मैदान पर वापसी की और अपनी तीसरी ही गेंद पर विकेट लेकर शानदार शुरुआत की।

संजय सिंह बिष्ट

Mohsin Khan Wicket IPL 2026: आईपीएल 2026 में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने शानदार अंदाज में क्रिकेट के मैदान पर वापसी की। घुटने की चोट के कारण वह आईपीएल 2025 में एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए थे। इसके बावजूद लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन पर भरोसा जताते हुए मेगा ऑक्शन से पहले 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। 2024 के बाद यह पहला मौका था जब मोहसिन पेशेवर क्रिकेट में मैदान पर उतरे।

पहले ओवर में ही झटका

मोहसिन खान ने अपनी वापसी को यादगार बनाते हुए पहले ही ओवर में विकेट हासिल कर लिया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नीतीश राणा को आउट किया। गेंद ने राणा के बल्ले का किनारा लिया और स्लिप की दिशा में गई। वहां खड़े अब्दुल समद पहली बार में कैच नहीं पकड़ सके, लेकिन दूसरी कोशिश में उन्होंने शानदार तरीके से गेंद लपक ली। नीतीश राणा ने 17 गेंदों में 15 रन बनाए। खास बात यह रही कि मोहसिन ने अपने पहले ओवर में कोई रन नहीं दिया और यह आईपीएल 2026 का पहला मेडेन ओवर भी रहा।

आईपीएल करियर पर एक नजर

मोहसिन खान का आईपीएल करियर भी दिलचस्प रहा है। शुरुआती समय में वह मुंबई की टीम का हिस्सा रहे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। साल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें खरीदा और उसी सीजन में उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 2022 में खेले 9 मैचों में मोहसिन ने 14 विकेट झटके और उनकी इकोनॉमी भी 6 से कम रही। इसके बाद चोटों ने उनके करियर को प्रभावित किया। 2023 में वह सिर्फ 5 और 2024 में 10 मुकाबले ही खेल सके।

लखनऊ की बल्लेबाजी रही कमजोर

मुकाबले की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम अपने घरेलू मैदान भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए, जबकि मिचेल मार्श ने 35 रनों का योगदान दिया। बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। टीम की ओर से टी नटराजन और लुंगी एंगिडी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए। मोहसिन खान की वापसी ने जरूर लखनऊ के लिए उम्मीद जगाई है, लेकिन टीम को आगे बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत होगी।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

आरक्षण और UGC नियमों के खिलाफ जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग, उठी आर्थिक आधार पर बदलाव की मांग

योगी आदित्यनाथ को फ्री हैंड, विधानसभा चुनाव में खुद बांटेंगे टिकट; 2024 में मिली हार के बाद पार्टी का फैसला

तेजस्वान, दिव्यास्त्र और बैलेस्टिक तकनीक... यूपी-जापान मीट में दिखी ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत

India Argentina Army: भारत-अर्जेंटीना के 35 जवानों का मिशन माउंट कामेट, 7,756 मीटर ऊंची चोटी पर लहराएगा तिरंगा