मोहम्मद सिराज (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

नो वर्कलोड मैनेजमेंट- DSP सिराज ऑन ड्यूटी, चौथे के बाद अब पांचवे टेस्ट की तैयारी

IND vs ENG: सीरीज में कहीं न कहीं टीम इंडिया के लिए उसकी तेज गेंदबाजी थोड़ा परेशानी का कारण रहा है। इस दौरान जिस शब्द की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर है।

संजय सिंह बिष्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक टेस्ट सीरीज के कुल चार मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब तक सीरीज में इंग्लिश टीम ने कुल 2 मुकाबले जीते हैं। वहीं, भारतीय टीम एक मुकाबला अपने नाम कर पाई है। वहीं, चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा। जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों का दृण संकल्प देखने को मिला। इन सब के बाद अब सीरीज आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से ओवल में खेला जाना है।

सीरीज में कहीं न कहीं टीम इंडिया के लिए उसकी तेज गेंदबाजी थोड़ा परेशानी का कारण रहा है। इस दौरान जिस शब्द की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर है। जसप्रीत बुमराह के बारे में सीरीज से पहले ही कह दिया गया था कि वो वर्कलोड मैनेजमेंज के कारण सीरीज में सिर्फ तीन मुकाबले खेल पाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ टीम इंडिया के दूसरे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए इस शब्द का कोई महत्व नहीं है।

DSP सिराज के लिए नो वर्कलोड मैनेजमेंट

मोहम्मद सिराज ने अब तक इंग्लैंड सीरीज के लगातार चार मुकाबलों में टीम इंडिया के खेला है। इस दौरान उनके बारे में कभी वर्कलोड मैनेजमेंट जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया। ऐसा भी नहीं है कि वो सीरीज में कभी थके दिखें। वो इंग्लैंड के खिलाफ लगातार गेंदबाजी करते हुए दिखाई देते हैं। सीरीज में गेंदबाजी के अलावा मोहम्मद सिराज अपनी आक्रमकता के लिए काफी चर्चा में रहे। अब फैंस को ओवल में सिराज से उनके इसी हाव-भाव और प्रदर्शन की उम्मीद है।

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में अब तक सीराज का प्रदर्शन

अगर मोहम्मद सिराज की बात करें, तो उन्होंने एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में चार टेस्ट मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं। यह प्रदर्शन उनका ये प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए फायदे का सौदा साबित हुआ है। इस दौरान सिराज का औसत 39.71 रहा, जो उनके निरंतर प्रयास को दर्शाता है। इसके साथ ही उनकी गेंदबाजी की इकॉनमी 4.00 प्रति ओवर रही, जो उनके नियंत्रण और अनुशासन को दिखाती है।

टीम इंडिया के फेंकी सबसे ज्यादा गेंद

मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के लिए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा गेंद फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक सीरीज में कुल 834 गेंद फेंकी हैं। इसके बाद बुमराह ने टीम इंडिया के लिए 718 गेंद फेंकी हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की पूरी कहानी

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज