मोहम्मद सिराज (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

विदेश में मोहम्मद सिराज का कमाल, ऐसा करने वाले भारत के 7वें तेज गेंदबाज बने

Mohammed Siraj Take 100 Wickets In Away Tests: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वो विदेश में 100 टेस्ट विकेट लेने वाले 7वें तेज गेंदबाज बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Mohammed Siraj Take 100 Wickets In Away Tests: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। ओवल में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट में सिराज ने अब तक 6 विकेट चटकाए हैं। पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में अभी तक 2 विकेट ले चुके है।

सिराज ने दूसरी पारी में जैक क्रॉली को आउट करते ही एक बड़ा कारनामा किया। सिराज ने विदेशी धरती पर अपने 100 विकेट पूरे किए। सिराज ने अब तक विदेश में 27 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 101 विकेट चटकाए। वह कपिल देव, जवागल श्रीनाथ, जहीर खान, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के बाद विदेशी धरती पर 100+ टेस्ट विकेट लेने वाले सातवें भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं।

विदेश में सबसे ज्यादा विकेट कुंबले के नाम

विदेशी धरती पर भारत के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। इस दिग्गज स्पिनर ने अपने 18 साल के करियर में 69 विदेशी टेस्ट मैच खेले और 269 बल्लेबाज़ों को आउट किया। उनके बाद कपिल देव हैं, जिन्होंने 66 विदेशी टेस्ट मैचों में 215 विकेट लिए हैं।

विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

खिलाड़ी का नाम मैचों की संख्या विकेट
अनिल कुंबले 69 269
कपिल देव 66 215
ज़हीर ख़ान 54 207
ईशांत शर्मा 63 207
जसप्रीत बुमराह 36 172
रविचंद्रन अश्विन 41 154
मोहम्मद शमी 42 153
हरभजन सिंह 48 152
बिशन सिंह बेदी 37 129
जवागल श्रीनाथ 35 128
भगवत चंद्रशेखर 26 100
मोहम्मद सिराज 27 101

दिसंबर 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से सिराज ने ऑस्ट्रेलिया में आठ टेस्ट खेले हैं और 33 बल्लेबाजों को आउट किया है। इंग्लैंड में भारत के लिए 11 टेस्ट मैचों में उनके नाम 42 विकेट हैं और दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने चार मैचों में 12 विकेट लिए हैं।

मोहम्मद सिराज का टेस्ट रिकॉर्ड

स्थल मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5 विकेट हॉल
ऑस्ट्रेलिया 8 33 5/73 1
बांग्लादेश 2 6 3/20 0
इंग्लैंड 11 43* 6/70 1
भारत 14 19 4/84 0
दक्षिण अफ्रीका 4 12 6/15 1
वेस्टइंडीज 2 7 5/60 1

मोहम्मद सिराज दूसरी पारी में अगर कम से कम तीन विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह कपिल देव को पीछे छोड़कर इंग्लैंड की धरती पर खेले गए टेस्ट मैचों में भारत के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। कपिल देव ने इंग्लैंड में भारत के लिए 13 टेस्ट मैच में 43 विकेट लिए हैं। वहीं सिराज ने ओली पोप को आउट करके कपिल देव की बराबरी कर ली है। अब सिराज को आगे निकलने के लिए 1 और विकेट की दरकार है।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी