- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mohammad Siraj Broke Jaspreet Bumrah Record Ind And Eng
इंग्लैंड में सिर चढ़कर बोला मोहम्मद सिराज का जादू, तोड़ डाला बुमराह का रिकॉर्ड
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में मोहम्मद सिराज ने कुल 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके बाद उन्होंने स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के एक खास रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।
- Written By: संजय बिष्ट

मोहम्मद सिराज (फोटो- सोशल मीडिया)
Mohammad Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। खासकर मोहम्मद सिराज ने इंग्लिश बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। पांचवे टेस्ट के दूसरे दिन मोहम्मद सिराज ने कमाल कर दिया। उनकी ही गेंदबाजी का कमाल था कि इंग्लैंड की टीम इंडिया के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हो पाई। जिसकी बदोलत मुकाबले में भारत का दबदबा बना हुआ है।
दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 247 रनों पर सिमट कर रह गई। वहीं, मोहम्मद सिराज ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से इंग्लिश धरती पर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। इस दौरान उन्होंने अपने ही साथी स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ इंग्लैंड ने नया रिकॉर्ड भी बना डाला। आइए सिराज के इस रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
सिराज ने तोड़ा बुमराह का ये रिकॉर्ड
मोहम्मद सिराज ने पांचवे टेस्ट में बुमराह की गैरमौजूदगी में बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने पांचवे टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही वो इंग्लिश धरती पर टेस्ट फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 4 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इस दौरान उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा। मोहम्मद सिराज अब तक इंग्लैंड में कुल 6 बार 4 विकेट हॉल ले चुके हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह अब तक कुल 5 बार 4 विकेट हॉल ले चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
किस्मत हो तो ऐसी! फुटबॉल मैच देखने की थी तैयारी, अचानक मिला वर्ल्ड कप का बुलावा और सिराज ने बरपा दिया कहर
IND vs ENG U19 World Cup Final Highlights: भारत ने जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब, इंग्लैंड को हराया
मिचेल स्टार्क ने मोहम्मद सिराज को छोड़ा पीछे, WTC 2025-27 में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
India vs South Africa: टेस्ट सीरीज में पहले DSP सिराज का बड़ा ऐलान, WTC फाइनल पर तोड़ी चुप्पी
सिराज के इस रिकॉर्ड को जो बात सबसे खास बनाती है, वो ये है कि उन्होंने ये कारनामा सिर्फ 19 पारियों में कर दिखाया। दूसरी तरफ बुमराह को 5 बार 4 विकेट हॉल लेने में 22 पारियां लगी थी। इंग्लैंड में भारत के अन्य गेंदबाजों का जैसे ईशांत शर्मा, चेतन शर्मा और सुभाष गुप्ते जैसे खिलाड़ियों का भी नाम शामिल है। ईशांत शर्मा इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 24 पारियों में 4 बार 5 विकेट हॉल लिया था। इसके बाद चौथे नंबर पर रहे चेतन शर्मा 3 बार 4 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज हैं। वहीं, सुभाष गुप्ते भी इंग्लैंड में 3 बार 4 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज हैं।
ये भी पढ़ें: जैक क्रॉली की बड़ी उपलब्धि, WTC में ऐसा करने वाले इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी बने
सिराज और कृष्णा ने झटके 4-4 विकेट
पांचवें टेस्ट की पहली पारी में इंग्लिश बल्लेबाज मोहम्मद सिराज के आगे पस्त नजर आए। इस दौरान सिराज ने कुल 16.2 ओवर गेंदबाजी कर 4 विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान उन्होंने 86 रन खर्च किए। सिराज ने ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक और जेकब बैथल को अपना शिकार बनाया। उनके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 4 विकेट अपने नाम किए।
Mohammad siraj broke jaspreet bumrah record ind and eng
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
होली पर पुणे से दानापुर, गोरखपुर, नागपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने बढ़ाए फेरे
Feb 16, 2026 | 07:46 AMउरण में ‘कांपी’ धरती: औद्योगिक क्षेत्र में भूकंप के लगे झटके, गैस प्लांट के करीब हलचल से हाई-अलर्ट पर प्रशासन!
Feb 16, 2026 | 07:46 AMनागपुर मनपा का बजट संकट में; सरकार के पास फंसे ₹450 करोड़, कैसे चलेगा विकास का चक्का?
Feb 16, 2026 | 07:32 AMWardrobe Tips: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? अलमारी में कपड़े ठूंसने से पहले जान लें ये 5 तरीके
Feb 16, 2026 | 07:30 AMनवभारत संपादकीय: निवृत्ति के 20 साल बाद तक, किताब लिखने पर रोक
Feb 16, 2026 | 07:28 AMबिहार के कुर्सेला बाजार में ‘आग का तांडव’, एक साथ धधक उठीं सैकड़ों दुकानें; बेबस दिखे लोग, करोड़ों जलकर खाक
Feb 16, 2026 | 07:17 AMपाकिस्तान को हराकर आपस में भिड़े हार्दिक-कुलदीप, रिंकू सिंह ने किया बीच बचाव, देखें VIDEO
Feb 16, 2026 | 07:17 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














