मोहम्मद शमी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मोहम्मद शमी का बड़ा खुलासा, आखिर कब थमेंगे रफ़्तार के कदम? संन्यास की खबरों पर दिया दिल जीतने वाला जवाब

Mohammed Shami: आईपीएल 2026 में मोहम्मद शमी लखनऊ की टीम से खेलेंगे। टूर्नामेंट से पहले उन्होंने अपने संन्यास को लेकर बड़ा खुलासा किया और बताया कि वह कब क्रिकेट को अलविदा कहेंगे।

संजय सिंह बिष्ट

Mohammed Shami News: आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस बार एक नई टीम के साथ नई शुरुआत करने जा रहे हैं। ट्रेड के जरिए वह लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा बन चुके हैं। पिछले करीब एक साल से वह भारतीय टीम से बाहर हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते नजर आए हैं।

संन्यास को लेकर शमी का बड़ा बयान

35 साल के हो चुके मोहम्मद शमी को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है कि वह जल्द ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। अब खुद इस तेज गेंदबाज ने अपने भविष्य को लेकर खुलकर बात की है। हाल ही में उन्होंने ‘द शुभांकर मिश्रा शो’ में अपने संन्यास की योजना साझा की। शमी ने साफ कहा, "जब मैं थक जाऊंगा, तो फैसला ले लूंगा। अभी मैं रिटायरमेंट के बारे में सोच भी नहीं रहा हूं, क्योंकि ऐसी सोच आपको नीचे खींचने लगती है। अगर ऐसा दिमाग में आ जाए, मतलब आप थक चुके हैं। अगर आप थक चुके हैं, तो मतलब आप बोर हो चुके हैं।" इसके आगे उन्होंने कहा, "मैंने पहले भी कहा है कि मैं उस दिन क्रिकेट छोड़ दूंगा, जिस दिन उठने के बाद मुझे ये खेल बोरिंग लगने लगेगा। मुझे जिस दिन आलस आ गया, उस दिन मैं अलविदा कह दूंगा। मैं अभी बोर नहीं हुआ हूं और ना ही मुझे आलस आ रहा है। मैं अपने इस समय का आनंद ले रहा हूं। नतीजे अच्छे और सकारात्मक हैं।"

लखनऊ के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार

आईपीएल 2026 में मोहम्मद शमी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। टीम का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1 अप्रैल को खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां शमी नई जर्सी में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। शमी ने अपनी नई टीम को लेकर भी खास बात कही। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा, "अगर लखनऊ ने मुझ पर भरोसा दिखाया है, तो मैं अपनी पूरी जान लगा दूंगा।"

फिलहाल मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट हैं और अपने खेल का आनंद ले रहे हैं। ऐसे में यह साफ है कि अभी उनके संन्यास का कोई इरादा नहीं है और वह आने वाले समय में भी मैदान पर अपनी तेज गेंदबाजी से धमाल मचाते रहेंगे।

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि