मोहम्मद यूसुफ (सौजन्यः एक्स)  
क्रिकेट

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर कटा बवाल! मोहम्मद युसूफ ने छोड़ा टीम सिलेक्टर का पद

पाकिस्तान क्रिकेट में लगातार कुछ न कुछ होते ही जा रहा। टीम का लगातार खराब फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसे में अब पाकिस्तान मेंस क्रिकेट टीम के सिलेक्टर पद से मोहम्मद युसूफ ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुद ये ऐलान किया है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: पाकिस्तान क्रिकेट में लगातार कुछ न कुछ होते ही जा रहा। टीम का लगातार खराब फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसे में अब पाकिस्तान मेंस क्रिकेट टीम के सिलेक्टर पद से मोहम्मद युसूफ ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुद ये ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने पद छोड़ने की भी वजह बताई है।

मोहम्मद युसूफ ने सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने इस्तीफे का ऐलान किया है। उन्होंने लिखा- ''मैं व्यक्तिगत कारणों से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चयनकर्ता के रूप में अपने इस्तीफे की घोषणा करता हूं। इस अविश्वसनीय टीम की सेवा करना एक बहुत बड़ा सम्मान रहा है, और मुझे पाकिस्तान क्रिकेट के विकास और सफलता में योगदान देने पर गर्व है। मुझे हमारे खिलाड़ियों की प्रतिभा और भावना पर पूरा भरोसा है और मैं हमारी टीम को शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि वे महानता के लिए प्रयास करना जारी रखते हैं।''

मोहम्मद युसूफ के इस्तीफे के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी किया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान में कहा कि मोहम्मद युसूफ ने पाकिस्तान मेंस क्रिकेट टीम के सिलेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मोहम्मद युसूफ के योगदान के लिए शुक्रिया अदा किया है।

ज्ञात हो कि यूसुफ ने पिछले दो सालों में नेशनल टीम के बल्लेबाजी कोच के रूप में भी काम किया है। वह पाकिस्तान अंडर -19 टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं। ऐसे में अब वह अपने कोचिंग करियर को आगे बढ़ाने वाले हैं। हालांकि कई लोग पाकिस्तान क्रिकेट टीम में चल रहे उथल-पुथल से भी यूसुफ के इस्तीफे को जोड़ रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि बताते चलें कि मोहम्मद युसूफ ने पाकिस्तान टीम के लिए 90 टेस्ट मैच खेले हैं। उसके अलावा 288 वनडे मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। इस साल मार्च में मोहम्मद युसूफ पाकिस्तान मेंस क्रिकेट टीम के सिलेक्टर के रूप में नियुक्त हुए थे। हालांकि टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था। जिसके बाद टीम सिलेक्शन कमेटी पर भी सवाल खड़े हुए थे।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच