-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- In Sanath Jayasuriya Coaching Sri Lanka Won Test Series Against New Zealand After 15 Years
जयसूर्या की कोचिंग में श्रीलंका ने रचा इतिहास, 15 साल बाद न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में दी करारी शिकस्त
- Written By: मृणाल पाठक
सनथ जयसूर्या की कोचिंग में श्रीलंका की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रही है। टीम ने 15 साल बाद न्यूजीलैंड का टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ किया है। श्रीलंका ने कीवी टीम को एक पारी और 154 रन से करारी शिकस्त दी है। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की यह पारी के तौर पर सबसे बड़ी जीत है।

श्रीलंका टीम और सनथ जयसूर्या (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। जहां सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी श्रीलंका ने कीवी टीम को एक पारी और 154 रन से मात देकर सूपड़ा साफ कर दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने सनथ जयसूर्या की कोचिंग में इस जीत से 15 साल में पहली बार न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी है।
सनथ जयसूर्या की कोचिंग में श्रीलंका की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रही है। टीम ने 15 साल बाद यह कारनामा किया है। न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में भी श्रीलंका ने करारी शिकस्त दी थी। उसके बाद दूसरे मुकाबले में हराकर श्रीलंका ने मेहमान टीम को क्लीन स्वीप कर दिया और 15 साल बाद इतिहास रच दिया है।
First Test series win for Sri Lanka Vs New Zealand in 15 years. – Sanath Jayasuriya making things happen for Sri Lankan cricket! pic.twitter.com/3pCVTtXMCD — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 29, 2024
2009 के बाद पहली बार जीती सीरीज
न्यूजीलैंड के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज जीतने से पहले श्रीलंका की टीम ने 2009 में कीवी टीम को अपने घर में 2-0 से पटखनी दी थी। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की यह पारी के तौर पर सबसे बड़ी जीत है। ऐसे में श्रीलंका का शानदार फॉर्म अब बाकी टीमों के लिए टेंशन बन सकता है।
ऐसा रहा मैच
मुकाबले की बात करें तो श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जहां टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 602 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। श्रीलंका के लिए कामिंदु मेंडिस ने 182 रन की पारी खेली। जबकि दिनेश चांदीमल ने 116 रन बनाए। कुसल मेंडिस ने भी 116 रन बनाए। कीवी के लिए ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके।
सम्बंधित ख़बरें
SIP Investment: शेयरों में डायरेक्ट निवेश या म्यूचुअल फंड? जानें ज्यादा रिटर्न और रिस्क का पूरा गणित
उज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार
गोसीखुर्द बांध से छोड़ा गया 160 क्यूमेक्स पानी, वैनगंगा नदी किनारे अलर्ट जारी
Nagpur Metro: कॉटन मार्केट स्टेशन का दूसरा एंट्री-एक्जिट और 120 मीटर लंबा स्काईवॉक शुरू, यात्रियों को राहत
यह भी पढ़ें- IND vs BAN T20 Series: अभिषेक शर्मा के साथ कौन करेगा भारत की पारी का आगाज, टीम से ओपनर्स हुए गायब
इसके बाद न्यूजीलैंड की पहली पारी केवल 88 रन पर ही खत्म हो गई। श्रीलंका के निशान पेइरिस ने अपने डेब्यू मुकाबले में ही मेहमान टीम की कमर तोड़ दी। जहां श्रीलंका को 514 रन की बढ़त मिल गई। फिर मेजबान टीम ने कीवी टीम को फॉलोऑन दिया, लेकिन वह अपनी दूसरी पारी में भी केवल 360 रन ही बना पाए। इसी के साथ श्रीलंका ने एक पारी और 154 रन से जीत हासिल कर ली।
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की सीरीज
श्रीलंका के खिलाफ मिली इस हार से न्यूजीलैंड टीम का मनोबल काफी टूट गया होगा। टिम साउदी की कप्तानी में मिली ये हार टीम को काफी चुभने वाली है। ऐसे में अब टीम को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह सीरीज 16 अक्टूबर से भारत में ही खेली जाएगी। इन तीन मुकाबलों में कीवी टीम जीत हासिल कर WTC की अंक तालिका में खुद को मजबूत करने की पूरी कोशिश करेगी।
In sanath jayasuriya coaching sri lanka won test series against new zealand after 15 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
SIP Investment: शेयरों में डायरेक्ट निवेश या म्यूचुअल फंड? जानें ज्यादा रिटर्न और रिस्क का पूरा गणित
Jul 03, 2026 | 01:34 PMउज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:28 PMगोसीखुर्द बांध से छोड़ा गया 160 क्यूमेक्स पानी, वैनगंगा नदी किनारे अलर्ट जारी
Jul 03, 2026 | 01:27 PMNagpur Metro: कॉटन मार्केट स्टेशन का दूसरा एंट्री-एक्जिट और 120 मीटर लंबा स्काईवॉक शुरू, यात्रियों को राहत
Jul 03, 2026 | 01:25 PMFIFA: फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! स्पेन के उनाई साइमन ने रचा इतिहास, ‘गिनीज बुक’ में दर्ज कराया नाम
Jul 03, 2026 | 01:23 PMहाई टाइड और भारी बारिश, मुंबईकरों को 26 जुलाई की आई याद, बारिश के तांडव से मचा हाहाकार
Jul 03, 2026 | 01:19 PMछतरपुर : बुंदेलखंड के केदारनाथ’ जटाशंकर धाम में सीजन की पहली मूसलाधार बारिश, मंदिर परिसर जलमग्न
Jul 03, 2026 | 01:19 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM










