तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

बाहर बैठा कोई कैसे तय कर सकता है...फिटनेस पर उठ रहे सवालों पर मोहम्मद शमी का तीखा पलटवार

Mohammed Shami Fitness: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने फिटनेस और घरेलू क्रिकेट में छोटे स्पेल फेंकने को लेकर हो रही आलोचनाओं पर तीखा पलटवार किया है। आइए जानते है उन्होंने क्या कहा।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • मोहम्मद शमी लंबे समय से टीम इंडिया से चल रहे है बाहर।

  • मोहम्मद शमी को न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं मिली भारतीय टीम में जगह।

  • शमी ने अपने फिटनेश और गेंदबाजी स्पेल पर उठ रहे सवाल पर दिया जवाब।

Shami Statement On Critics, Bengal Ranji Team: भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी फिटनेस और घरेलू क्रिकेट में छोटे स्पेल फेंकने को लेकर हो रही आलोचनाओं पर तीखा पलटवार किया है। आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम से नजरअंदाज किए जाने और बंगाल के दूसरे रणजी मैच में न खेलने के बाद लगातार सवाल उठ रहे थे। इन तमाम सवालों पर शमी ने दोटूक कहा है कि वे अभी भी अपने करियर के चरम पर हैं और उन्होंने भारतीय टीम में वापसी की उम्मीदें बिल्कुल नहीं छोड़ी हैं।

गेंदबाजी मैच की स्थिति और पिच के मिजाज पर करती है निर्भर

दरअसल, पालम में सर्विसेज के खिलाफ बंगाल की जीत के बाद शमी से जब पत्रकारों ने छोटे स्पैल फेंकने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि बाहर बैठा कोई दूसरा व्यक्ति यह कैसे तय कर सकता है कि मैं लंबे स्पेल फेंकूंगा या नहीं? यह पूरी तरह टीम की जरूरत पर निर्भर करता है। ऐसा नहीं है कि मैं बस ओवर के बाद ओवर फेंकता ही रहूंगा। इस जैसी विकेट पर यह कैसे तय किया जा सकता है कि तेज गेंदबाज 5 या 10 ओवर फेंकेगा?"

शमी ने आगे रणनीति स्पष्ट करते हुए कहा कि अगर बल्लेबाज असहज महसूस कर रहा है तो तेज गेंदबाज गेंदबाजी करेगा। अगर हमें लगेगा कि स्पिनर विकेट ले सकता है, तो जाहिर है वही गेंदबाजी करेगा। यह चीज पूरी तरह खेल की स्थिति और पिच के मिजाज पर निर्भर करती है। यह कप्तान का फैसला होता है। मैं अभी भी अपने चरम पर हूं। इधर-उधर की बातें करने का कोई मतलब नहीं है। मैं जैसा भी हूं, अपने चरम पर हूं।

भारतीय टीम में वापसी पर शमी का बड़ा बयान

बता दें कि जब शमी से टीम इंडिया में दोबारा जगह बनाने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद क्यों छोड़ूं? उम्मीद हमेशा बनी रहनी चाहिए। आपके पास हमेशा एक लक्ष्य होना चाहिए।

मैं इस बात से इनकार नहीं करता कि मेरा भी वह लक्ष्य भारतीय टीम में वापसी है। हालांकि, मैं इतनी दूर आगे की नहीं सोचता। जिंदगी में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। यह सोचने का कोई मतलब नहीं है। बस मैच खेलते जाओ और खुद में सुधार करते जाओ।

चयनकर्ताओं से बातचीत और बंगाल टीम से लगाव

चयनकर्ताओं से बातचीत के सवाल पर मोहम्मद शमी ने साफ किया कि मैं टीम के साथ नहीं हूं और न ही अनुबंधित हूं, तो अभी मुझसे कोई क्यों बात करेगा? उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे घरेलू क्रिकेट खेलकर अपनी लय और आगामी IPL की तैयारियां पुख्ता कर रहे हैं। भावुक होते हुए शमी ने कहा कि बंगाल वही टीम है जिसने मुझे नाम दिया है। ये सभी सवाल इसी टीम की बदौलत हैं। मैं जब भी अपने करियर का अंत करूंगा, इसी टीम (बंगाल) के साथ करूंगा।

लंबे समय से टेस्ट टीम से बाहर हैं शमी

गौरतलब है कि भारतीय चयन समिति इस समय युवा गेंदबाजों को परखने और भविष्य की टीम तैयार करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिसके चलते शमी को मौका नहीं मिल पा रहा है। शमी ने साल 2023 के बाद से भारत के लिए कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद चयन बैठकों में उन पर गंभीरता से विचार न होना, इस समय कई क्रिकेट प्रशंसकों और विशेषज्ञों के बीच बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है।

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट