वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'मुझे लगता है कि वह...', भारत के पूर्व क्रिकेटर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में पढ़े कसीदे

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में CSK को 8 विकेट से हराया। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया और मोहम्मद कैफ ने उनकी तारीफ की।

उज्जवल सिन्हा

Md. Kaif on Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 15 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेलते हुए मुकाबले को एकतरफा कर दिया। वैभव की इस पारी के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की है।

कैफ वैभव की चेन्नई के खिलाफ खेली गई अर्धशतकीय पारी से खासा प्रभावित नजर आए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, "पिछले सीजन में मुझे लगा था कि वैभव सूर्यवंशी को बहुत जल्दी हाइप मिल रही है। एक पुराने जमाने का क्रिकेटर होने के नाते, मेरा मानना ​​है कि युवा खिलाड़ियों को तेजी से आगे बढ़ाने में कोई जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। हालांकि, एक साल बाद अब मुझे लगता है कि वह अगले स्तर पर जाने के लिए तैयार हैं। 15 साल का यह लड़का मनोरंजन कर सकता है और मैच जिताने वाली पारियां खेल सकता है।"

वैभव सूर्यवंशी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेहतरीन लय में दिखाई दिए। वैभव ने पावरप्ले में ही अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का खूब मनोरंजन किया। वैभव ने अपना अर्धशतक सिर्फ 15 गेंदों में पूरा किया। वह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। वैभव ने 17 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए।

12.1 ओवर में राजस्थान ने जीता मुकाबला

वैभव ने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए सिर्फ 6.2 ओवर में 75 रन जोड़े। वैभव की दमदार पारी के बूते राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई से मिले 128 रनों के लक्ष्य को महज 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। यशस्वी 36 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ध्रुव जुरैल ने 18 रनों का योगदान दिया।

पिछले साल वैभव ने खींचा था सभी का ध्यान

आईपीएल 2025 में भी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान खींचा था। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाया था। वह आईपीएल इतिहास का दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे। 7 मुकाबलों में वैभव ने 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 252 रन बनाए थे।

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?