मनसुख मांडविया (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत को खेल महाशक्ति बनाने की ओर मोदी सरकार, खेलो भारत नीति-2025 से मिलेंगे ये फायदे

Khelo India Policy 2025: खेलो भारत नीति-2025 से भारत को वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने का लक्ष्य है। यह नीति खेल बुनियादी ढांचा, युवा प्रतिभाओं और खेल उद्योग को बढ़ावा देती है।

उज्जवल सिन्हा

Mansukh Mandaviya Sports Minister: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में उन्होंने 'खेलो भारत नीति-2025' पर चर्चा की और दोहराया कि मोदी सरकार देश को एक वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बैठक के बाद खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर पोस्ट किया, "बुधवार को नई दिल्ली में खेलो भारत नीति-2025 पर युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की अध्यक्षता की। मोदी सरकार भारत को एक वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने के मिशन पर अडिग है। इस परिवर्तनकारी नीति का उद्देश्य जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को पोषित करके, बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुए पूरे देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देकर इस लक्ष्य को साकार करना है।"

पांच हिस्सों पर आधारित है यह नीति

खेलो भारत नीति-2025 को जुलाई 2025 में लागू किया गया था, जो देश के खेल क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने का वादा करती है। यह नीति पांच मुख्य हिस्सों पर आधारित है। पहला हिस्सा खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और युवा प्रतिभाओं को खोजने पर केंद्रित है, ताकि भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर सके।

नीति का दूसरा हिस्सा खेल से जुड़े उद्योगों जैसे खेल उपकरण निर्माण, खेल पर्यटन और खेल तकनीक को बढ़ावा देने पर ध्यान देता है, जिससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। तीसरा हिस्सा खेल के माध्यम से सामाजिक विकास को बढ़ावा देना चाहता है, जिससे समाज में एकता, स्वास्थ्य और शिक्षा को मजबूत किया जा सके।

खेल को लेकर जागरूकता और भागीदारी बढ़े

चौथे हिस्से में खेल को सांस्कृतिक रूप से जोड़ने का प्रयास किया गया है, ताकि समुदायों में खेल को लेकर जागरूकता और भागीदारी बढ़े। अंतिम और पांचवें हिस्से में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप खेल और शिक्षा के बीच तालमेल स्थापित करने पर जोर दिया गया है, ताकि विद्यार्थी खेल और पढ़ाई दोनों में बेहतर कर सकें।

खेल मंत्री ने कहा कि इस नीति के तहत देश के हर स्तर पर खेल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और खेल संस्थानों को मजबूत किया जाएगा। साथ ही, खेलों के सतत विकास के लिए वित्तीय व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।  (आईएएनएस)

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन