मिचेल स्टार्क   (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

Mitchell Starc का कहर! 4 ओवर में 5 विकेट लेकर डेल स्टेन और अश्विन को छोड़ा पीछे, बना डाला बड़ा रिकॉर्ड

Mitchell Starc Record: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ 4 ओवर में 5 विकेट चटकाकर डेल स्टेन और रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया।

सृष्टि मौर्य

Mitchell Starc 5 Wickets Haul Against Bangladesh: मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ मैके में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ऐसा कहर बरपाया कि उनके नाम एक साथ कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो गए। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ने अपने स्पेल के सिर्फ 4 ओवर में 5 विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने भारत के रविचंद्रन अश्विन को भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल विकेटों के मामले में पीछे कर दिया।

22 गेंदों में पूरा किया 5 विकेट का दाव

स्टार्क ने मैच की पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम को आउट किया। इसके बाद अपने दूसरे ओवर में उन्होंने तंजीद हसन और कप्तान नजमुल हुसैन शांटो को पवेलियन भेज दिया। तीसरे ओवर में स्टार्क ने मोमिनुल हक को परेशान किया।

ओवर की तीसरी गेंद पर विकेट का मौका आया, लेकिन वो बच गए। हालांकि, पांचवीं गेंद पर स्टार्क ने मोमिनुल को आउट कर दिया। इसके बाद अपने स्पेल की 22वीं गेंद पर लिटन दास को आउट करके स्टार्क ने अपना 5 विकेट का पंजा पूरा कर लिया।

3 फॉर्मेट के अंतरराष्ट्रीय विकेटों की टेबल

डेल स्टेन को छोड़ा पीछे

इस 5 विकेट हॉल के साथ स्टार्क के टेस्ट विकेटों की संख्या 440 हो गई। डेल स्टेन ने अपने टेस्ट करियर में 93 मैचों में 439 विकेट लिए थे। अब स्टार्क उनसे आगे निकल गए हैं।

मिचेल स्टार्क कुछ दिन पहले ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कपिल देव को पीछे छोड़ चुके थे। वह पहले ही टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बन चुके हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के रंगाना हेराथ (433 विकेट) के नाम था।

अश्विन से भी निकले आगे

स्टार्क ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल विकेटों के मामले में भी रविचंद्रन अश्विन को पीछे कर दिया है। अश्विन ने अपने शानदार करियर में तीनों फॉर्मेट मिलाकर 765 विकेट लिए थे, जबकि स्टार्क के नाम अब 766 अंतरराष्ट्रीय विकेट हो गए हैं।

इस घातक स्पेल के दौरान स्टार्क ने श्रीलंका के चामिंडा वास (461 विकेट) को भी पीछे छोड़ दिया। यानी बांग्लादेश के खिलाफ मैके टेस्ट का यह छोटा सा स्पेल स्टार्क के लिए रिकॉर्ड्स से भरा रहा। सिर्फ 22 गेंदों में 5 विकेट लेकर उन्होंने टेस्ट और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, दोनों में अपनी जगह और मजबूत कर ली।

दिल्ली में सियासी पारा हाई, हिरासत में लिए गए राहुल और प्रियंका गांधी; सीईसी के इस्तीफे पर अड़ी कांग्रेस

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन से AIMIM ने बनाई दूरी, बोले- बेगानी शादी में मेरा क्या काम?

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, खाली कराया जा रहा आकाशवाणी भवन

देश को मिला नया वायुसेना अध्यक्ष, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को सौंपी गई कमान

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से नोटिस, सीईसी के खिलाफ दायर याचिका पर इस दिन होगी सुनवाई