मैथ्यू ब्रीट्जके (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मैथ्यू ब्रीट्जके ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

Matthew Breetzke Scripts History: साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 88 रनों की पारी खेलकर एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है।

उज्जवल सिन्हा

Matthew Breetzke Scripts History in ODIs Cricket: साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने वनडे डेब्यू के बाद कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मैथ्यू ब्रीट्जके ने वनडे इंटरनेशनल मुकाबले में लगातार चौथा अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया है। वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में अपने करियर की शुरुआत के 4 पारियों में लगातार चार बार 50+ के स्कोर के साथ करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

मैथ्यू ब्रीट्जके ने गुरुवार को मैके में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में 88 रनों की पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इस दौरान 8 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि, वो 31वें ओवर में आउट हो गए।ब्रीट्जके ने अपनी पहली चार वनडे पारियों में चार बार 50+ स्कोर कर नवजोत सिंह सिद्धू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

सिद्धू ने किया था ये कारनामा

नवजोत सिंह सिद्धू ने 1987 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने एकदिवसीय करियर की शुरुआत की थी। इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने अपनी चार एकदिवसीय पारियों में 73 (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ), 75 (न्यूजीलैंड के खिलाफ), 51 (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) और 55 (जिम्बाब्वे के खिलाफ) रन बनाए थे।

ब्रीट्जके का शानदार आगाज

दूसरी ओर ब्रीट्जके ने अपने वनडे करियर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। उन्होंने डेब्यू मैच में ही शतक जड़ा और अगली तीन पारियों में भी 50 से अधिक रन बनाए। इस साल की शुरुआत में लाहौर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने 150 रन की शानदार पारी खेली, जो वनडे डेब्यू में अब तक का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।

मैथ्यू ब्रीट्जके के अब तक के पहले चार वनडे मैच

  • 150(148) बनाम न्यूज़ीलैंड, लाहौर
  • 83(84) बनाम पाकिस्तान, कराची
  • 57(56) बनाम ऑस्ट्रेलिया, केर्न्स
  • 88(78) बनाम ऑस्ट्रेलिया, मैके

नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपने करियर की शुरुआत चार अर्धशतकों के साथ की थी। लेकिन ये पांच मैच में हुआ था। दरअसल, एक मैच में सिद्धू को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।

पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी वनडे पारी के बाद सबसे ज़्यादा रन

26 वर्षीय बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके के नाम अब पहली चार वनडे पारियों के बाद सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है। 378 रनों के साथ उन्होंने टेम्बा बावुमा के 280 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

पहली चार पारियों में सबसे ज़्यादा वनडे रन

  • 378 - मैथ्यू ब्रीट्ज़के (दक्षिण अफ्रीका)
  • 280 - टेम्बा बावुमा (दक्षिण अफ्रीका)
  • 279 - एलन लैम्ब (इंग्लैंड)

अपनी चौथी वनडे पारी खेलने से पहले ही ब्रीट्ज़के ने वनडे इतिहास में पहली, दूसरी और तीसरी पारी के बाद सबसे ज़्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।

ब्रीट्ज़के का अब तक के प्रत्येक वनडे के बाद स्कोर

  • 150 – पहले वनडे के बाद
  • 233 – दूसरे वनडे के बाद
  • 290 – तीसरे वनडे के बाद
  • 378 - चौथे वनडे के बाद

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज