मार्क वुड (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड का बड़ा खुलासा, कहा- रोहित शर्मा के सामने...

Mark Wood Picks Rohit As Toughest Batter: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने खुलासा करते हुए कहा कि रोहित शर्मा के सामने गेंदबाजी करने सबसे मुश्किल है।

उज्जवल सिन्हा

Mark Wood Picks Rohit Sharma As Toughest Batter: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड घुटने के चोट के कारण एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी से बाहर हो रहे थे। अब उनकी नजरें एशेज में वापसी पर है। इस सीरीज से पहले मार्क वुड ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा के सामने गेंदबाजी करना काफी मुश्किल है।

मार्क वुड ने कहा कि अब तक अपने करियर में जिन भारतीय खिलाड़ियों को गेंदबाजी की है, उनमें रोहित शर्मा को गेंदबाजी करना सबसे ज्यादा मुश्किल है। जब रोहित लय में होते हैं तो उन्हें रोकना काफी मुश्किल हो जाता है। ‘द ओवरलैप क्रिकेट' पॉडकास्ट पर बात करते हुए वुड ने बताया कि भारत के खिलाफ खेलते हुए उन्हें किन बल्लेबाजों का सामना करने में सबसे मुश्किल हुई।

रोहित शर्मा को गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल

वुड ने कहा कि अपने करियर के अलग अलग फेज के हिसाब से मैं रोहित शर्मा को चुनूंगा। उन्हें गेंदबाजी करना इसलिए भी मुश्किल हैं क्योंकि शॉर्ट गेंदबाजी करते हुए आपको लगता है कि उन्हें आउट करने का मौका है लेकिन अगर वह उस दिन फॉर्म में हैं तो वह धुआंधार बल्लेबाजी करते हैं। इसलिए उन्हें गेंदबाजी करना मुश्किल रहा। मुझे हमेशा लगता था कि ‘उनका बल्ला चौड़ा होता जा रहा है।

वुड घुटने की चोट के कारण भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर हुई पांच मैच की सीरीज से बाहर रहे। वह एशेज सीरीज से पहले सितंबर में होने वाली काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के साथ वापसी का लक्ष्य बना रहे हैं। वुड हाल के वर्षों में सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं जो लगातार 145 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने विराट कोहली और ऋषभ पंत को भी कड़ा प्रतिस्पर्धी बताया है।

विराट कोहली की कमजोरी ही है ताकत

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कोहली अविश्वसनीय प्रतिस्पर्धी हैं। ऐसे खिलाड़ी जिनके बारे में मुझे लगता था कि चौथे और पाचवें स्टंप उनकी कमजोरी हैं लेकिन जब भी मैंने उन्हें इस लाइन पर गेंदबाजी की तो वह कभी नहीं भी चूके । इसलिए उन्हें गेंदबाजी करना मुश्किल था। रोहित और कोहली टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन दोनों वनडे प्रारूप में सक्रिय हैं।

पंत के बारे में वुड ने क्या कहा?

वहीं पंत के बारे में बात करते हुए वुड ने इस विकेटकीपर-बल्लेबाज के बारे में कहा कि मुझे लगता है कि वह संयम बनाए रखता है। वह इतना अप्रत्याशित हो सकता है कि अगर आप हमेशा एक जैसी गेंदबाजी करते रहते हैं तो उसकी नजर बहुत तेज है और वह इच्छानुसार हिट करता है। इसलिए उसे गेंदबाजी करते हुए आपको धीमी गेंद, ऊंची बाउंसर या फिर तेज यॉर्कर सभी को आजमाना चाहिए। (भाषा इनपुट के साथ)

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता