-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Patience And Discipline Essential For Test Cricket Rohit Sharma
युवा खिलाड़ियों को ‘हिटमैन’ का गुरुमंत्र, रोहित शर्मा ने कहा- बिना अनुशासन के खेल में टिकना मुश्किल
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Rohit Sharma News: रोहित शर्मा बीते सोमवार को मुंबई को CEAT इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों पर जिक्र किया। उन्होंने कहा इस फॉर्मेट के लिए धैर्य जरूरी है।

रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Rohit Sharma Retirement: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा कुछ इस वक्त इंटरनेशनल क्रिकेट से थोड़ा दूर हैं। इसके पीछे की वजह उनका टी20 और टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा कहना है। एक तरफ जहां टीम इंडिया को टी20 विश्वकप 2024 में चैंपियन बनाने के बाद उन्होंने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। वहीं, एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी से पहले उन्होंने अचानक टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। उनके इस फैसले से कई लोग हैरान थे।
‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान खुद के रिकॉर्ड के साथ-साथ टीम इंडिया को बुलंदियों तक पहुंचाने का काम किया। मुंबई में एक CEAT इवेंट में बोलते हुए रोहित शर्मा ने कहा है कि खिलाड़ी के लिए अभ्यास, तैयारी, अनुशासन और धैर्य बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने एकाग्रता के महत्व पर भी प्रकाश डाला है।
लंबे फॉर्मेट के लिए अभ्यास और धैर्य जरूरी- रोहित शर्मा
सोमवार को एक कार्यक्रम में रोहित शर्मा ने कहा “जब मैंने क्रिकेट खेलना शुरु किया, तो अपने सीनियर्स को अनुशासन में देखकर प्रभावित हुआ। किसी भी खेल को खेलने के लिए अभ्यास और तैयारी सबसे जरूरी है। हमें मैदान पर पांच दिन खेलना होता है। इसलिए तैयारी बहुत जरूरी है। आप जिंदगी में कुछ भी करें, तैयारी बेहद जरूरी है। लंबे फॉर्मेट में खेलने के लिए अभ्यास और धैर्य की जरूरत होती है। इसके लिए खेल में एकाग्रता की आवश्यकता है।”
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी, देखें प्लेइंग 11
2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ को किया सम्मानित, लार्ड्स में 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
IND vs ZIM: हरारे की पिच पर किसका बजेगा डंका? बल्लेबाज उड़ाएंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे तबाही
रोहित के टेस्ट व वनडे आंकड़ें
भारत को विश्व कप खिताब जिताने वाले चुनिंदा कप्तानों में शुमार रोहित शर्मा अपने टेस्ट करियर में 67 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसकी 116 पारियों में 40.57 की औसत के साथ 4,301 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 18 अर्धशतक निकले। वहीं, 273 वनडे मुकाबले में इस दिग्गज खिलाड़ी ने 48.76 की औसत के साथ 11,168 रन जुटाए। यह दाएं हाथ का बल्लेबाज इस फॉर्मेट में तीन दोहरे शतक जड़ चुका है।
ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट थका देने वाला है…संन्यास के बाद ये क्या बोल गए रोहित शर्मा? देखें VIDEO
टी20 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा के टी20 करियर को देखें, तो उन्होंने भारत की ओर से 159 मुकाबले खेले। इस दौरान रोहित शर्मा ने 32.05 की औसत के साथ 4,231 रन अपने नाम किए, जिसमें पांच शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं। रोहित शर्मा बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस को पांच आईपीएल खिताब जिता चुके हैं। उन्होंने इस लीग में कुल 272 मुकाबले खेलते हुए 29.73 की औसत के साथ 272 रन जुटाए, जिसमें दो शतक और 47 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 129 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 29 शतक और 38 अर्धशत के साथ 9,318 रन अपने नाम किए हैं। रोहित शर्मा का शानदार रिकॉर्ड उनके अभ्यास, अनुशासन और धैर्य का ही परिणाम है।
एजेंसी इनपुट के साथ
Patience and discipline essential for test cricket rohit sharma
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मोदी बोले- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा, NEET पेपर लीक मामले में संजीव कुमार को CBI से मिल गई क्लीन चिट
Jul 23, 2026 | 04:45 PMNEET आंदोलन के बीच अभिजीत दिपके पड़े बीमार, बुखार-उल्टी के बाद जंतर-मंतर से हटे; फूड प्वाइजनिंग की आशंका
Jul 23, 2026 | 04:40 PMठाणे के सरकारी अस्पताल में नर्स से दुर्व्यवहार का आरोप, हंगामे के बाद काम बंद, नरेंद्र मेहता ने गार्ड को हटाया
Jul 23, 2026 | 04:35 PMIND vs ZIM: श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करेगी, देखें प्लेइंग 11
Jul 23, 2026 | 04:35 PMअगर राहुल गांधी में हिम्मत है तो… सीएम फडणवीस ने राहुल को दी खुली चुनौती, भगौड़ापन छोड़ने की दी सलाह
Jul 23, 2026 | 04:35 PM‘जना नायकन’ ने पहले दिन मचाया धमाल, 14 करोड़ के पार पहुंची कमाई, थिएटरों के बाहर लगी लंबी कतारें
Jul 23, 2026 | 04:30 PMदिल्ली में इंटरनेट बंद, फिर भी चलते रहे मैसेज, आखिर क्या है Bluetooth Mesh तकनीक जिसकी जांच कर रही है पुलिस?
Jul 23, 2026 | 04:27 PMवीडियो गैलरी

200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM













