मार्कस नॉर्थ (फोटो- IANS) 
क्रिकेट

इंग्लैंड क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम, मार्कस नॉर्थ बने मेंस टीम के नेशनल सिलेक्टर

Marcus North: ईसीबी ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्कस नॉर्थ को इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीम का नया नेशनल सिलेक्टर नियुक्त किया है। वह सभी स्तरों पर चयन में अहम भूमिका निभाएंगे।

संजय सिंह बिष्ट

England Cricket Team: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्कस नॉर्थ को इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीम का नया नेशनल सिलेक्टर नियुक्त किया है। नॉर्थ करीब आठ साल तक डरहम काउंटी क्लब से जुड़े रहे, जहां उन्होंने 2018 से क्रिकेट डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली। अब ईसीबी में नई भूमिका मिलने के साथ ही डरहम के साथ उनका लंबा सफर समाप्त हो गया है।

अपनी नई जिम्मेदारी के तहत, 45 वर्षीय नॉर्थ इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम के सभी स्तरों पर खिलाड़ियों के चयन में शामिल होंगे। सीनियर नेशनल टीम से लेकर लायंस और यंग लायंस टीमों तक उनकी अहम भूमिका रहेगी।

भविष्य की योजनाओं पर होगा काम

मार्कस काउंटी सीजन के दौरान घरेलू क्रिकेट पर नजर रखने के साथ, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े फैसलों में भी मदद करेंगे। इसके साथ ही ईसीबी की स्काउटिंग टीम के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं में सहयोग भी देंगे। इसके अलावा, नॉर्थ ईसीबी के साइंस और मेडिकल विभागों के साथ मिलकर खिलाड़ियों की फिटनेस, वर्कलोड का संतुलन और मुकाबलों के शेड्यूल को मैनेज करने पर भी काम करेंगे।

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले मार्कस नॉर्थ ने अपने इंटरनेशनल करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए 21 टेस्ट और 2 वनडे मैच खेले हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने काउंटी क्रिकेट में भी अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। वह इंग्लैंड की छह अलग-अलग काउंटी टीमों के लिए खेले। डरहम में अपने कार्यकाल के दौरान, नॉर्थ ने क्लब को खेल के मैदान और संगठन, दोनों ही स्तरों पर आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हुए क्लब के प्रोफेशनल माहौल को बेहतर बनाने में मदद की।

ये मेरे लिए बड़ा सम्मान है- मार्कस नॉर्थ

नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताते हुए मार्कस ने कहा, "मैं इंग्लैंड मेंस टीम का नेशनल सिलेक्टर नियुक्त होने पर बेहद खुश हूं। इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैं इंग्लैंड मेंस टीमों के विकास में योगदान देने के लिए उत्साहित हूं। पिछले कई साल काउंटी क्रिकेट में करीब से काम करते हुए बिताने के बाद, मैंने घरेलू सिस्टम में मौजूद टैलेंट की ताकत और गहराई को खुद देखा है। मैं काउंटी टीमों के साथ मिलकर ऐसे खिलाड़ियों को पहचानने, उनका साथ देने और उन्हें चुनने के लिए काम करने का इंतजार कर रहा हूं, जो इंटरनेशनल लेवल पर अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने कहा, "इंग्लैंड मेंस टीमों के भविष्य को संवारने में मदद करने का यह मौका मेरे लिए बहुत जुनून वाला काम है। मैं रॉब, ब्रेंडन, बेन, हैरी और पूरी परफॉर्मेंस टीम के साथ मिलकर ऐसी टीमें बनाने के लिए काम शुरू करने को लेकर उत्साहित हूं, जो सभी फॉर्मेट में लगातार और सफलतापूर्वक मुकाबला कर सकें। मैंने डरहम में अपना समय बहुत अच्छे से बिताया और मैं टिम बॉस्टॉक को 2018 में मुझे यह मौका देने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। पिछले आठ वर्षों में बोर्ड, खिलाड़ियों, स्टाफ और समर्थकों से मिले सहयोग के लिए मैं हमेशा उनका आभारी रहूंगा।"

IANS इनपुट के साथ

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO