- Hindi News »
- World »
- Ashmolean Indian Bronze Statue Return Thirumangai Alvar Tamil Nadu
इंग्लैंड ने भारत को लौटाई 500 साल पुरानी खास मूर्ति, विधि विधान से देश के इस मंदिर में किया जाएगा स्थापित
- Written By: अक्षय साहू
India-Britain Relations: ब्रिटेन के ऐश्मोलियन म्यूजियम ने 16वीं सदी की थिरुमंगई आळवार की कांस्य मूर्ति भारत को लौटाई, जो अब तमिलनाडु के थाडिकोम्बु श्री सौंदरराजा पेरुमल मंदिर में पुनः स्थापित होगी।

इंग्लैंड ने लौटाई भारत की 500 साल पुरानी मूर्ति (सोर्स- सोशल मीडिया)
England Returning Artifacts to India: ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के ऐश्मोलियन म्यूजियम ने 16वीं सदी की एक कांस्य मूर्ति भारत को लौटा दी है। यह मूर्ति तमिलनाडु के थाडिकोम्बु में स्थित श्री सौंदरराजा पेरुमल मंदिर की है और इसे थिरुमंगई आळवार का प्रतिनिधित्व करने वाला माना जाता है। लगभग 500 साल पुरानी यह मूर्ति, जिसे 1967 में म्यूजियम ने सोथबीज से खरीदा था, अब अपने मूल स्थान पर लौटाई जाएगी।
साल 2019 में एक रिसर्चर ने पुष्टि की कि यह मूर्ति थाडिकोम्बु के मंदिर से संबंधित है। इस जानकारी के आधार पर म्यूजियम ने भारतीय उच्चायोग से संपर्क किया और भारत सरकार से मूर्ति तथा मंदिर से जुड़ी सभी जानकारी मांगी। जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि मूर्ति असल में तमिलनाडु की ही है।
भारत को लौटाई गई मूर्ति
भारत को लौटाई गई मूर्ति के लिए मंगलवार, 4 मार्च को लंदन स्थित इंडिया हाउस में एक औपचारिक समारोह आयोजित किया गया। म्यूजियम के निदेशक डॉ. ज़ा स्टर्गिस (Xa Sturgis ) ने कहा कि मूर्ति के बारे में जानकारी उन्हें पांच साल पहले मिली थी। पुरानी तस्वीरों के अध्ययन से यह स्पष्ट हुआ कि मूर्ति मंदिर से चोरी की गई थी और इसे वैध तरीके से म्यूजियम तक नहीं लाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
यह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
मुस्लिम आरक्षण पर तमिलनाडु में महासंग्राम, IUML की 5% कोटे पर भड़की BJP; बोली- पिछड़े हिंदुओं का हक मारा जाएगा
वो इसी लायक हैं… कुणाल घोष पर अंडा फेंकने पर युवक का बड़ा बयान, बोला- बहुत जुल्म किए हैं इन लोगों ने, VIDEO
गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 30 से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत, इथियोपिया में दिल दहला देने वाला हादसा
डॉ. स्टर्गिस ने यह भी बताया कि म्यूजियम ने मूर्ति को अच्छी नियत से खरीदा था और आज भी उसी साफ नियत के साथ इसे भारत को लौटा रहा है। मूर्ति की प्रामाणिकता की पुष्टि के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI), तमिलनाडु सरकार और मंदिर प्रशासन ने संयुक्त रूप से जांच की। सभी जांचों के बाद यह निर्णय लिया गया कि मूर्ति को भारत लौटाया जाएगा। भारत आने के बाद ASI द्वारा मूर्ति की और जांच की जाएगी और फिर इसे मंदिर में पुनः स्थापित किया जाएगा।
‘सिर्फ कला नहीं जीवित मंदिर की पवित्र मूर्ति’
ऐश्मोलियन म्यूजियम को दुनिया भर की कई अनमोल वस्तुओं के लिए जाना जाता है, जिन पर पहले भी विभिन्न लोगों ने दावा किया, लेकिन आज तक कोई भी वस्तु लौटाई नहीं गई थी। यह पहली बार है जब म्यूजियम ने किसी वस्तु को उसके मूल देश को सौंपा।
यह भी पढ़ें: भारतीय बंदरगाहों का इस्तेमाल कर रहा अमेरिका? भारत सरकार ने अमेरिकी दावे को बताया सरासर झूठ
हाउस ऑफ लॉर्ड्स की सदस्य बैरोनेस थंगम डेबोननेयर ने कहा कि यह केवल कला का नमूना नहीं है, बल्कि यह एक जीवित मंदिर की पवित्र मूर्ति है। इसी समारोह में चार और भारतीय प्राचीन वस्तुएं भी भारत को लौटाई गईं, जो देश की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
Ashmolean indian bronze statue return thirumangai alvar tamil nadu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: इन राशि वालों के कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे, जानें मंगलवार का पूरा राशिफल
Jun 16, 2026 | 12:10 AM‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM













