एम. चिन्नास्वामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND vs WI 5th T20I: बेंगलुरु में 'महामुकाबले' पर मंडराया बारिश का बड़ा खतरा, जानिए मौसम और पिच का पूरा हाल

IND vs WI 5th T20I Bengaluru: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबल शनिवार को खेला जाएगा। आइए जानते है मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज और पिच रिपोर्ट।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • वेस्टइंडीज ने चौथा T20 जीता, शनिवार को बेंगलुरु में फाइनल मैच।

  • शनिवार को 78%-81% बारिश की आशंका, मैच धुलने का खतरा।

  • मैच रद्द होने पर दोनों टीमें साझा विजेता बनेंगी।

India vs West Indies T20 Match Rain Prediction: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवा और आखिरी निर्णायक मुकाबला शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। हैदराबाद में खेला गया चौथा मुकाबला वेस्टइंडीज ने 24 रनों से जीतकर सीरीज को 2-2 की रोमांचक बराबरी पर ला खड़ा किया है।

अब दोनों टीमें सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी, जिससे फैंस को एक कांटे की टक्कर देखने की उम्मीद है। हालांकि, मैच से पहले बेंगलुरु के मौसम को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बेहद निराश करने वाली खबर सामने आ रही है।

मौसम का हाल: 81% बारिश और तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, बेंगलुरु में कल, शनिवार को भारी बारिश और तूफान की आशंका जताई गई है। दिन के समय लगभग 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती और बारिश की संभावना 78 प्रतिशत तक है। शाम को मैच के समय यह खतरा और बढ़कर 81 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। इस दौरान एक या दो बार तेज तूफान आने का भी पूर्वानुमान है।

ओवरों में हो सकती है कटौती

इसके अलावा शनिवार को बेंगलुरु का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। खराब मौसम के चलते ओवरों में कटौती की जा सकती है, और यदि बारिश के कारण मैच बिना कोई गेंद फेंके रद्द होता है, तो भारत और वेस्टइंडीज को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

जानें पिच रिपोर्ट, टॉस बनेगा बॉस

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों की मददगार रही है। IPL के दौरान यहां अक्सर 200 से अधिक रन बनते देखे गए हैं। हालांकि, टी20 इंटरनेशनल में यहां सिर्फ तीन बार ही 200 का आंकड़ा पार हुआ है, जिसमें से दो बार यह कारनामा भारतीय टीम ने किया है।

बल्लेबाजों का रहेगा बोलबाला

भारत-वेस्टइंडीज मैच के शुरुआत में तेज गेंदबाजों को पिच से थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। हालांकि मैदान छोटा होने की वजह से यहां अक्सर चौकों और छक्कों की बरसात होती है। रात के समय ओस की भूमिका बेहद अहम होगी, जिसे देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला चुन सकती है।

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू

सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ाने रद्द, एयर इंडिया और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, यात्रियों को मिलेगा रिफंड?

ट्विशा शर्मा केस में बड़ा अपडेट; सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर लगाई रोक

Punganur Violence: मिधुन रेड्डी के काफिले पर हमला, TDP-YSRCP कार्यकर्ताओं में भिड़ंत; आंध्र में भड़का तनाव

भगवंत मान की नाकामयाबी पर आगे आए अमित शाह, नशे और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब का चैलेंज, बोले- पूरी ताकत झोंक दूंगा