MS Dhoni IPL 2027: महेंद्र सिंह धोनी IPL का अगला सीजन खेलेंगे या नहीं? CSK की तरफ से आया चौंकाने वाला बयान

MS Dhoni IPL Future: महेंद्र सिंह धोनी आज भले ही 45 साल के हो गए है, मगर उनकी इतनी उम्र के बावजूद फैंस उनको IPL 2027 के 20वें सीजन में खेलते हुए देखना चाहते है। सभी कि निगाहें धोनी के उपर है।
Dhoni Playing IPL 2027
महेंद्र सिंह धोनी सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • आगामी IPL खेलने या न खेलने का अंतिम निर्णय धोनी खुद लेंगे।

  • सीएसके के सीईओ के मुताबिक धोनी फिट हैं।

  • चोट के कारण धोनी आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेल सके थे।

CSK Statement ON MS Dhoni IPL Future: भले ही महेंद्र सिंह धोनी की उम्र बढ़ती जा रही हो, लेकिन क्रिकेट फैंस उन्हें हर हाल में मैदान पर खेलते देखना चाहते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए करीब आधा दशक बीत जाने के बावजूद उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। फैंस आज भी उन्हें मैदान पर चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए देखना पसंद करते हैं। धोनी जब भी क्रिकेट के मैदान पर आते है उनके फैंस उनके दिलों में बस जाते है क्योंकि उनके प्रति उनकी काफी दिवानगी है क्रिकेट से।

धोनी पर CSK का आया बड़ा अपडेट

इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या 45 साल के धोनी IPL 2027 के 20वें सीजन में खेलते नजर आएंगे या नहीं? अब उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सीईओ काशी विश्वनाथन ने इस पर एक बड़ा बयान दिया है, जिसे सुनकर फैंस झूम उठेंगे।

Dhoni Playing IPL 2027
Under-19 Asia Cup 2026: 5 नवंबर से अंडर-19 एशिया कप का आगाज, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का महा-मुकाबला

CSK ने धोनी पर दी ये बड़ी अपडेट

CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन का कहना है कि धोनी में अभी काफी क्रिकेट बाकी है और वह अपना आखिरी IPL सीजन खेलने की पूरी कोशिश करेंगे। जब उनसे मीडिया द्वारा पूछा गया कि क्या धोनी IPL 2027 में खेलेंगे, तो उन्होंने साफ किया कि धोनी के खेलने या न खेलने का फैसला फ्रेंचाइजी ने पूरी तरह से खुद धोनी पर ही छोड़ दिया है।

Dhoni Playing IPL 2027
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की T-20 में वापसी

IPL 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेल सके थे धोनी

विश्वनाथन ने कहा कि जब वह चेन्नई आएंगे, तो हमें अपने फैसले के बारे में बताएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि धोनी के सीएसके के लिए खेलते रहने के चांस काफी ज्यादा हैं। गौरतलब है कि चोट की वजह से धोनी आईपीएल 2026 में एक भी मुकाबला नहीं खेल सके थे, जिसके कारण हर साल उनकी उम्र और खेलने को लेकर चर्चाएं तेज हो जाती हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com