आईपीएल 2027 से ठीक पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स और अपने फैंस को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, धोनी ने आईपीएल से अपने रिटायरमेंट ले लिया है। अब वह फ्रेंचाइजी टीम के लिए मेंटर के रूप में काम करेंगे। अपनी रिटायरमेंट के तुरंत बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि फैंस ने मुझे एक बार फिर गलत साबित कर दिया।