देवदत्त पाडिक्कल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

देवदत्त पाडिक्कल ने तोड़ा रिकॉर्ड, हुई पैसों की बौछार, बन गए सबसे महंगे खिलाड़ी

कर्नाटक के उभरते हुए बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने महाराज ट्रॉफी केएससीए टी20 2025 की नीलामी में इतिहास बना दिया है। उनके अलावा मनीष पांडे और अभिनव मनोहर जैसे खिलाड़ियों पर भी धनवर्षा हुई।

संजय सिंह बिष्ट

Devdutt Padikkal: इस वक्त देवदत्त पाडिक्क्ल की चर्चा चारों तरफ हो रही है। इसके पीछे की वजह महाराजा ट्रॉफी टी20 ने नया सीजन है। इस टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई है। इस दौरान आरसीबी के बल्लेबाज देवदत्त पाडिक्कल पर पैसों की बरसात हुई है। कुल मिलाकर वो इस लीग में सबसे मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं।

देवदत्त पाडिक्क्ल के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के कई अन्य खिलाड़ियों पर भी पैसों की बरसात की गई। बीते मंगलवार 15 जुलाई को कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ऑक्शन रखा गया। इसमें युवा खिलाड़ियो से लेकर अनुभवी दोनों प्रकार के खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई।

पाडिक्कल बने सबसे महंगे खिलाड़ी

कर्नाटक के उभरते हुए बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने महाराज ट्रॉफी केएससीए टी20 2025 की नीलामी में इतिहास बना दिया है। मंगलवार को हुई इस नीलामी में हुबली टाइगर्स ने पडिक्कल को 13.20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया, जिससे वह इस सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी बन गए। उनकी शानदार बल्लेबाजी और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ चैंपियनशिप जीतने की सफलता ने उनकी कीमत को बहुत बढ़ा दिया।

छले कुछ सालों में पडिक्कल ने अपनी मेहनत और खेल से सबका ध्यान खींचा है। उनकी बाएं हाथ की बल्लेबाजी और मैदान पर शांत रहने की आदत ने टीम मालिकों को प्रभावित किया। नीलामी के दौरान कई टीमों ने उनकी बोली लगाई, लेकिन हुबली टाइगर्स ने आखिर में बाजी मारी।

यह राशि इस टूर्नामेंट में किसी खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी है, जो उनके बढ़ते कद को दिखाती है।अब फैंस को 11 अगस्त से शुरू होने वाले महाराज ट्रॉफी टूर्नामेंट में पडिक्कल का प्रदर्शन देखने का इंतजार है। क्या वह इस बड़ी कीमत को सही ठहरा पाएंगे?

अन्य खिलाड़ियों पर भी बरसा पैसा

देवदत्त पाडिक्कल के अलावा आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज मनीष पांडे पर भी धनवर्षा हुई है। उन्हें मैसूर वॉरियर ने 12.20 लाख रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी अभिनव मनोहर को हुबली टाइगर्स ने 12.20 लाख रूपये देकर अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं, लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल को मैंगलोर ड्रैगन्स ने 8.60 लाख रूपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट