चिन्नास्वामी स्टेडियम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

चिन्नास्वामी स्टेडियम में फिर गूंजेगा क्रिकेट, IPL और इंटरनेशनल मैचों को राज्य सरकार की मंजूरी

Chinnaswamy Stadium: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को बड़े मैचों के लिए हरी झड़ी मिल गई है। राज्य सरकार ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब आईपीएल और इंटरनेशनल मैच करवाने की अनुमति दे दी है।

उज्जवल सिन्हा

KSCA get state government nod to host IPL: बेंगलुरु के प्रतिष्ठित एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी की अनुमति मिल गई है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

केएससीए के आधिकारिक प्रवक्ता विनय मृत्त्युंजय ने कहा, “हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि कर्नाटक सरकार के गृह विभाग ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल मैचों के आयोजन की अनुमति प्रदान कर दी है। यह अनुमति सरकार और संबंधित प्राधिकरणों द्वारा निर्धारित कुछ शर्तों और नियमों के अनुपालन के अधीन है।”

इस औपचारिक मंजूरी के साथ ही बीते कई महीनों से चला आ रहा असमंजस समाप्त हो गया है। उल्लेखनीय है कि 4 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आईपीएल 2025 खिताबी जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 56 लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद स्टेडियम को क्रिकेट कैलेंडर से हटा दिया गया था।

घटना के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कई बड़े टूर्नामेंटों को चिन्नास्वामी स्टेडियम से स्थानांतरित कर दिया था। इनमें दलीप ट्रॉफी, भारत-दक्षिण अफ्रीका पुरुष ‘ए’ सीरीज, विजय हजारे ट्रॉफी और 2025 आईसीसी महिला वनडे विश्व कप (फाइनल सहित) शामिल थे।

सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर KSCA का फोकस

स्टेडियम में दोबारा मैचों के आयोजन की अनुमति जस्टिस माइकल डी’कुन्हा रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू करने से जुड़ी हुई थी, जिसे इस हादसे की जांच के तहत गठित किया गया था। मृत्त्युंजय ने कहा, “केएससीए सभी निर्धारित शर्तों को पूरा करने को लेकर आश्वस्त है। संघ ने विशेषज्ञ समीक्षा समिति के समक्ष एक विस्तृत अनुपालन रोडमैप प्रस्तुत किया है और सुरक्षा, संरक्षा तथा भीड़ प्रबंधन से जुड़े सभी उपायों को पूरी निष्ठा से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

वेंकटेश प्रसाद ने संभाली कमान

इस हादसे के बाद केएससीए को प्रशासनिक उथल-पुथल का भी सामना करना पड़ा। नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कोषाध्यक्ष और सचिव ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था, जिससे संघ महीनों तक इन पदों के बिना काम करता रहा। बाद में वेंकटेश प्रसाद के नेतृत्व वाले पैनल ने जिम्मेदारी संभाली और स्टेडियम में फिर से मैचों की वापसी को प्राथमिकता दी।

IPL 2026 में RCB के घरेलू मैचों पर सस्पेंस

अब राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 के अपने सभी घरेलू मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। गौरतलब है कि आरसीबी के उपाध्यक्ष राजेश मेनन ने हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दो मैच आयोजित करने को लेकर चर्चा की थी।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच