राजस्थान रॉयल्स (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

LSG vs RR: राजस्थान के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन, लखनऊ को नहीं बनाने दिए 159 रन, जोफ्रा आर्चर ने लिए 3 विकेट

IPL 2026: इस मुकाबले में राजस्थान के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। आरआर के द्वारा दिए गए 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स 18 ओवर में 119 रन पर सिमट गई।

संजय सिंह बिष्ट

LSG vs RR Match Highlight IPL 2026: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने थी। ये मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला गया, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने 40 रन से अपने नाम कर लिया। इससे पहले लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ को गेंदबाजों ने भी बढ़िया प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 20 ओवर में 159 रन बनाने दिए, लेकिन बल्लेबाज अपने काम पूरा नहीं कर सके। राजस्थान के गेंदबाजों ने इकाना में दमदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 18 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट कर दिया। इस मुकाबले में जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट अपने नाम किए।

जोफ्रा आर्चर की शानदार गेंदबाजी 

जोफ्रा आर्चर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले ही ओवर में पहला बड़ा झटका दे दिया। उनके ओवर में सलामी बल्लेबाज आयुष बडोनी रन आउट हो गए। जिसके बाद लखनऊ की टीम पर दवाब बनना शुरु हो गया। इसके बाद दवाब का फायदा उठाते हुए नांद्रे बर्गर ने लखनऊ की पारी के दूसरे ही ओवर में कप्तान ऋषभ पंत को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट करा दिया। फिर तीसरा ओवर में राजस्थान को तीसरी सफलता मिल गई और सफलता जोफ्रा आर्चर ने दिलाई। इस दौरान उन्होंने एडन मार्करम को शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया।

कुल मिलाकर मुकाबले में जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में सिर्फ 20 रन खर्च कर लखनऊ के तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा नांद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी की। इन दोनों गेंदबाजों को 2-2 विकेट मिले। वहीं, स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

लखनऊ को तीन बल्लेबाज नहीं खोल सके खाता

इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स की बड़ी हार का कारण खराब बल्लेबाजी रही। खासकर कप्तान ऋषभ पंत, एडम मार्करम और आयुष बडोनी ने निराशाजनक बल्लेबाजी की। ये तीनों बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके। इसके अलावा मुकुल चौधरी भी मैच को फिनिश करने में नाकामयाब साबित हुए। उन्होंने 15 गेंदों पर 15 रन बनाए। वहीं, निकोलस पूरन ने 22 रन की धीमी पारी खेली। अगर बात करें मिचेल मार्श की तो उन्होंने मैच को लखनऊ के नाम करने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वो 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर बर्गर का शिकार बन गए। आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले राजस्थान रॉयल्स की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने तीसरे ही ओवर में दो विकेट गंवा दिए, जिससे दबाव बन गया। यशस्वी जायसवाल ने जरूर आक्रामक शुरुआत की और 12 गेंदों में 22 रन बनाए, लेकिन वह ज्यादा देर टिक नहीं सके। वहीं ध्रुव जुरेल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए, जिससे टीम बैकफुट पर आ गई। शुरुआती झटकों के बाद मिडिल ऑर्डर से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन बल्लेबाज उसे भुना नहीं सके। रियान पराग ने 19 गेंदों में 20 रन बनाए, जबकि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 11 गेंदों में सिर्फ 8 रन ही जोड़ पाए। शिमरन हेटमायर ने 18 गेंदों में 22 रन की पारी खेली, लेकिन वह भी बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।

जडेजा का अनुभव राजस्थान के काम आया

पारी के अंत में डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा ने टीम को संभालने की कोशिश की। फरेरा ने 19 गेंदों में 20 रन का योगदान दिया, जबकि जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए। उनके साथ शुभम दुबे ने भी अहम भूमिका निभाई और नाबाद 19 रन जोड़े। इन पारियों की बदौलत राजस्थान 159 रन तक पहुंचने में सफल रहा।

लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी

लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट हासिल कर राजस्थान की बल्लेबाजी को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। शुरुआती विकेटों ने ही मैच में लखनऊ को बढ़त दिला दी, जिसका असर पूरे मैच में नजर आया। कुल मिलाकर राजस्थान रॉयल्स की टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन अंत में जडेजा की पारी ने टीम को मुकाबले में बनाए रखा। अब देखना होगा कि लखनऊ इस लक्ष्य का पीछा कैसे करता है।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल