बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम का किया ऐलान (Image- Social Media) 
क्रिकेट

विवाद के बीच बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम का किया ऐलान, हिंदू खिलाड़ी बना कप्तान

Bangladesh Announced Squad: मुस्तफिजुर रहमान को लेकर आईपीएल विवाद के बीच बांग्लादेश ने लिटन दास की अगुवाई में भारत में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है।

अर्पित शुक्ला

T20 World Cup 2026: मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल विवाद के बीच, बांग्लादेश ने आगामी टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस बार बांग्लादेश टीम की कप्तानी लिटन कुमार दास को सौंपी गई है, जबकि मोहम्मद सैफ हसन को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को भी शामिल किया गया है, जो पेस बॉलिंग की अगुवाई करेंगे।

आईसीसी टी20 विश्व कप की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में हो रही है। बांग्लादेश को अपने सभी लीग मैच भारत में खेलने हैं, जिसमें तीन मैच कोलकाता में और एक मैच मुंबई में होगा।

टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश का ग्रुप

बांग्लादेश को ग्रुप सी में रखा गया है, जिसे "ग्रुप ऑफ डेथ" कहा जा रहा है। इस ग्रुप में बांग्लादेश के साथ इंग्लैंड और दो बार की टी20 विश्व कप चैंपियन वेस्टइंडीज भी हैं। इसके अलावा बांग्लादेश को नेपाल और इटली से भी मुकाबला करना है। इटली को छोड़कर बाकी सभी मुकाबले बांग्लादेश के लिए कड़े होने वाले हैं, और टीम को सुपर-8 में जगह बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगानी होगी।

बांग्लादेश का शेड्यूल और वेन्यू

  • 7 फरवरी: बांग्लादेश vs वेस्टइंडीज (ईडन गार्डन्स, कोलकाता)
  • 9 फरवरी: बांग्लादेश vs इटली (ईडन गार्डन्स, कोलकाता)
  • 14 फरवरी: बांग्लादेश vs इंग्लैंड (ईडन गार्डन्स, कोलकाता)
  • 17 फरवरी: बांग्लादेश vs नेपाल (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)

टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश की टीम

बांग्लादेश टीम- लिटन कुमार दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उप कप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद शैफुद्दीन, शोरफुल इस्लाम।

मौत के बाद भी नहीं मिल सका परिवार! पिता का गांव तो मां-बेटे का शहर में अंतिम संस्कार, क्या थी सुसाइड की वजह?

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा