कुलदीप यादव अपनी दुल्हन के साथ (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

कुलदीप यादव की शादी में लगेगा क्रिकेटरों का जमावड़ा, MS Dhoni सहित कई खिलाड़ी पहुंचे मसूरी

Kuldeep Yadav की शाही शादी के लिए मसूरी में क्रिकेट सितारों का जमावड़ा लग गया है। महेंद्र सिंह धोनी सहित कई खिलाड़ी समारोह में शामिल होने पहुंच चुके हैं।

उज्जवल सिन्हा

Kuldeep Yadav Marriage: कुलदीप यादव की शादी को लेकर उत्तराखंड के मसूरी में क्रिकेट सितारों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा धोनी के साथ मसूरी पहुंच चुके हैं। इसके अलावा कई क्रिकेटर और मशहूर हस्तियां भी इस शाही शादी में शामिल होने के लिए पहुंच रही हैं।

कुलदीप यादव की शादी में शामिल होने के लिए रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल भी मसूरी पहुंच चुके हैं। चहल ने मीडिया से बातचीत में कहा, “भाई की शादी है, फुल डांस होगा।” इसके अलावा भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप भी समारोह में शामिल होने के लिए मसूरी पहुंच चुके हैं। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के भी शाम तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, शादी समारोह में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के भी शामिल होने की उम्मीद है।

बचपन की दोस्त से करेंगे शादी

कुलदीप यादव अपनी मंगेतर और बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। यह शाही शादी मसूरी के प्रसिद्ध आईटीसी सेवॉय होटल में आयोजित हो रही है। शादी के कार्यक्रम 12 मार्च से शुरू हो चुके हैं और 14 मार्च तक चलेंगे। डिजिटल इन्विटेशन कार्ड में मेहंदी, हल्दी, संगीत, कॉकटेल और मुख्य विवाह समारोह की पूरी जानकारी साझा की गई है। कार्ड को रॉयल और मॉडर्न लुक दिया गया है, जिसमें कुलदीप और वंशिका के एनिमेटेड अवतार भी शामिल हैं।

Kulvansh के नाम से ट्रेंड करेगी शादी

कपल ने अपनी शादी के लिए #Kulvansh हैशटैग चुना है। यह हैशटैग कुलदीप के नाम के ‘कुल’ और वंशिका के नाम के ‘वंश’ को मिलाकर बनाया गया है। माना जा रहा है कि शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो इसी हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किए जाएंगे।

आज और कल के कार्यक्रम

13 मार्च को सुबह 11 बजे होटल के बीयर गार्डन में हल्दी की रस्म पूरी हुई। इसके बाद शाम 6 बजे सेंट्रल लॉन में ग्रैंड संगीत और कॉकटेल पार्टी आयोजित की जाएगी।

14 मार्च को शादी का मुख्य समारोह होगा। शाम 4 बजे साफा बंधाई की रस्म होगी और 5 बजे कुलदीप यादव घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकलेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे वरमाला और रात 8 बजे सात फेरे होंगे। देर रात तक विवाह की बाकी रस्में पूरी की जाएंगी। मसूरी में हो रही इस शाही शादी को लेकर होटल और आसपास के इलाकों में खास तैयारियां की गई हैं और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां इस खास मौके का हिस्सा बनने वाली हैं।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए