भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs NZ 2nd T20I: प्लेइंग XI में हुआ बदलाव, जसप्रीत बुमराह-अक्षर पटेल हुए बाहर, इन दो प्लेयर्स को मिली जगह

IND vs NZ: रायपुर में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हरफनमौला खिलाड़ी अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई है। जानिए इन दोनों की जगह किसने अंतिम 11 में जगह बनाई है।

संजय सिंह बिष्ट

Jasprit Bumrah and Axar Patel are out of the playing XI, IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच रायुपर में खेला जा रहा है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रायुपर में टॉस जीता। टॉस जीतने के बाद उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और चोटिल अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया है।

किन दो खिलाड़ियों को मिली जगह?

टॉस जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि "हम पहले बॉलिंग करेंगे। वहाँ पहले से ही थोड़ी ओस है, हमने हाल के दिनों में चेज़ नहीं किया है, इसलिए हम चेज़ करना चाहते हैं। यह अच्छा लग रहा है। हम हर गेम खेलते हैं, हम हर पहलू में सुधार करने की कोशिश करते हैं, हम हर डिपार्टमेंट में वही चीजें करने की कोशिश करेंगे। हमारी टीम में दो बदलाव हैं - अक्षर को कल रात चोट लगी थी, बुमराह रेस्ट कर रहे हैं, हर्षित और कुलदीप टीम में आए हैं।"

न्यूजीलैंड की टीम में हुए 3 बदलाव

रायपुर में हो रहे इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम में तीन अहम बदलाव किए गए हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि "हम भी पहले बॉलिंग ही करते। जब भी आप किसी अच्छी टीम के खिलाफ उनके हालात में खेलते हैं, तो कुछ सीखते हैं। हमारी टीम में तीन बदलाव हैं। रॉबिन्सन की जगह सीफर्ट आए हैं, क्लार्क बाहर हैं और उनकी जगह फाउल्क्स आए हैं, मैट हेनरी भी टीम में हैं।"

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), ज़ैकरी फ़ाउल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान