केएल राहुल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs WI: टेस्ट में चमके केएल राहुल, अर्धशतक के साथ गावस्कर-सहवाग की इस खास लिस्ट में हुए शामिल

India vs West Indies: केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतक जमाकर सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों के क्लब में जगह बनाई। यह टेस्ट करियर में उनका 26वां 50+ स्कोर रहा।

संजय सिंह बिष्ट

KL Rahul Test Cricket Record: भारतीय टीम के भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज **केएल राहुल** ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में शानदार अर्धशतक जड़कर अपनी फॉर्म का जलवा दिखाया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के पहले दिन राहुल ने 114 गेंदों पर नाबाद 53 रन बनाए। इस पारी के साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। यह उनके करियर का 26वां 50 प्लस स्कोर है।

घर पर 12वीं 50+ पारी

भारत में खेलते हुए राहुल का बल्ला एक बार फिर चला। यह घर पर उनका 12वां 50+ स्कोर है। हालांकि इन 12 पारियों में उन्होंने सिर्फ एक बार शतक लगाया है। राहुल की यह स्थिरता भारतीय पारी को संभालने में बेहद अहम रही।

साझेदारी से मजबूत शुरुआत

भारतीय पारी की शुरुआत यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की और टीम को ठोस आधार दिया। जायसवाल ने 54 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि राहुल एक छोर पर टिके रहे। तीसरे नंबर पर आए साई सुदर्शन केवल 7 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। वहीं कप्तान शुभमन गिल भी 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट पर 121 रन बना लिए थे और राहुल नाबाद थे।

वेस्टइंडीज की पारी ढही

इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान टीम को टिकने का मौका ही नहीं दिया। वेस्टइंडीज की टीम 44.1 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। उनकी ओर से जस्टिन ग्रीव्स (32 रन), शाई होप (26 रन) और रोस्टन चेस (24 रन) ही कुछ योगदान दे सके। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 14 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह ने भी धारदार गेंदबाजी करते हुए 42 रन पर 3 विकेट हासिल किए। कुलदीप यादव को 2 और वाशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला।

गावस्कर-सहवाग के क्लब में राहुल

केएल राहुल की इस अर्धशतकीय पारी के साथ वह उन भारतीय ओपनरों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाए हैं।

  • सुनील गावस्कर – 75
  • वीरेंद्र सहवाग – 51
  • गौतम गंभीर – 31
  • मुरली विजय – 27
  • केएल राहुल – 26

यह उपलब्धि केएल राहुल को भारतीय टेस्ट इतिहास के दिग्गज सलामी बल्लेबाजों की कतार में खड़ा करती है। उनकी बल्लेबाजी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह बड़े मौकों पर टीम के लिए अहम योगदान देने में सक्षम हैं।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला