केएल राहुल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

सुनील गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके केएल राहुल, महज इतने रनों से रह गए पीछे

KL Rahul Falls 11 Runs Short: केएल राहुल एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए हैं। वो अगर इस दूसरी पारी में 18 रन बनाने में कामयाब होते तो सुनील गावस्कर का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते।

उज्जवल सिन्हा

KL Rahul Falls 11 Runs Short Of Breaking Sunil Gavaskar's Record: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल ने सभी 10 पारियों में कुल 532 रन बनाए। इस दौरान केएल राहुल ने दो शतक और दो अर्धशतक बनाए। केएल राहुल ने ओवल में दोनों पारियों में केवल 21 रन बनाए। ओवल की पहली पारी में 14 और दूसरी पारी में 7 रन बनाकर आउट हो गए।

केएल राहुल अगर दूसरी पारी में 11 रन और बना लेते तो इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में उनका 543 रन हो जाता। इसके साथ वो इंग्लैंड में एक सीरीज में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ देते। हालांकि केएल राहुल ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सके।

इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय सलामी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन

  • 542 - सुनील गावस्कर, 1979
  • 532 - केएल राहुल, 2025*
  • 402 - मुरली विजय, 2014
  • 368 - रोहित शर्मा, 2021-22

सुनील गावस्कर ने 1979 में इंग्लैंड में भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में चार मैच खेले और 1152 रन बनाए। वहीं राहुल के नाम अब सलामी बल्लेबाज के तौर पर 13 मैचों में 1129 रन दर्ज हैं। गावस्कर के रिकॉर्ड को पार करने के लिए उन्हें दूसरी पारी में कम से कम 31 रन बनाने थे, लेकिन दूसरे दिन के खेल के दूसरे सत्र में 28 गेंदों पर 7 रन बनाकर वह आउट हो गए।

इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैचों में भारत के लिए सर्वाधिक रन (इंग्लैंड के खिलाफ)

खिलाड़ी का नाम मैचों की संख्या कुल रन सर्वोच्च स्कोर
सचिन तेंदुलकर 17 1575 193
राहुल द्रविड़ 13 1376 217
सुनील गावस्कर 16 1152 221
के. एल. राहुल (कुल) 14 1146* 149
के. एल. राहुल (ओपनर के रूप में) 13 1129* 149
रवींद्र जडेजा 15 1026 107*

राहुल के नाम इंग्लैंड में 14 टेस्ट मैचों में कुल 1146 रन हैं। उन्होंने इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की और कुल 17 रन बनाए। कर्नाटक के 33 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इंग्लैंड में अब तक 14 मैचों में चार शतक और तीन अर्द्धशतक बनाए हैं।

भारत के लिए इंग्लैंड में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड में 17 टेस्ट मैच खेलते हुए 1575 रन बनाए। इस दौरान इंग्लैंड में उनका बेस्ट स्कोर 193 रन का रहा है। वहीं दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ मौजूद है। द्रविड़ ने 13 मैचों में कुल 1376 रन बनाए। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 217 रन रहा है।

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...