KKR vs GT 1st Inning Highlight: कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 60वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर केकेआर को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। केकेआर के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में गुजरात टाइटंस के सामने 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। केकेआर के लिए फिन एलन के बाद कैमरून ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी के विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ फिन एलन से विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केकेआर को बेहतरीन शुरुआत दी, लेकिन वो शतक से चूक न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 35 गेंदों में 93 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 4 चौके और 10 लंबे छक्के शामिल रहे। उन्हें स्पिन गेंदबाज साई किशोन ने अपना शिकार बनाया। शुरुआत से ही एलन ने आक्रामक अंदाज अपनाया और गुजरात के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। इसके साथ ही फिन एलन ने आईपीएल 2026 में अपने 27 छक्के लगा डाले हैं। इसके साथ ही वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड फिल सॉल्ट के नाम था, जिन्होंने 2024 सीजन में 24 छक्के लगाए थे। एलन ने शानदार अंदाज में उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
फिन एलन के बाद ईडन्स गार्डन्स के मैदान पर अंगकृष रंघुवंशी और कैमरून ग्रीन के नाम का तूफान आया। फिन एलन और कप्तान अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 52 गेंदों में 108 रन की शानदार साझेदारी हुई। एक तरफ विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 44 गेंदों में 82 रन तो कैमरून ग्रीन ने 28 गेंदों में 52 रन की नाबाद पारी खेली। गुजरात टाइटंस के लिए साई किशोर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को 1-1 विकेट मिला।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज।