कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

KKR का मास्टरस्ट्रोक, आकाश दीप की जगह रातों-रात हुई इस खूंखार गेंदबाज की एंट्री, IPL 2026 में तगड़ी बन गई टीम!

KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 जल्द शुरू होने वाला है। तीन बार की चैंपियन KKR ने सीजन से पहले बड़ा दांव खेलते हुए 28 साल के तेज गेंदबाज को टीम में शामिल किया, जिससे खिलाड़ी की किस्मत चमक गई।

संजय सिंह बिष्ट

KKR Squad in IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही थीं। टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हो गए। इससे पहले फ्रेंचाइजी ने अपने स्टार गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया था, जिससे गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नजर आ रहा था। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने समय रहते बड़ा फैसला लेकर इस कमी को भरने की कोशिश की है।

सौरभ दुबे को मिला बड़ा मौका

केकेआर ने आकाशदीप की जगह 28 साल के तेज गेंदबाज सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया है। सौरभ पहले टीम के साथ नेट बॉलर के रूप में जुड़े हुए थे, लेकिन अब उन्हें आधिकारिक तौर पर स्क्वाड का हिस्सा बना लिया गया है। वह घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं और अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभावित कर चुके हैं। दिलचस्प बात यह है कि सौरभ दुबे पिछले आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे, लेकिन अब उन्हें खुद को साबित करने का शानदार मौका मिला है। इससे पहले वह सनराइजर्स हैदराबाद के साथ भी जुड़ चुके हैं, जिससे उन्हें लीग का अनुभव भी है।

पूर्व चयनकर्ता ने की तारीफ

टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता सुब्रतो बनर्जी ने सौरभ दुबे की जमकर तारीफ की है। उनका मानना है कि दुबे एक प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं, जो गेंद को स्विंग कराने के साथ पिच से अतिरिक्त उछाल भी हासिल कर सकते हैं। ऐसे में वह केकेआर के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती दे सकते हैं।

हर्षित राणा पर भी संकट

केकेआर की चिंता यहीं खत्म नहीं होती। टीम के एक और तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी चोट से जूझ रहे हैं और उनके पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि फ्रेंचाइजी ने अभी तक उनके रिप्लेसमेंट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

सीजन की शुरुआत मुंबई के खिलाफ

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को करेगी। टीम का पहला मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। केकेआर इस सीजन में अपना चौथा खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

केकेआर का अपडेटेड स्क्वाड (IPL 2026)

रिंकू सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरून ग्रीन, फिन एलेन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी दहिया, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, राहुल त्रिपाठी, टिम सेफर्ट, सौरभ दुबे और रचिन रवींद्र।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक